मां के शव के साथ 5 दिन तक कमरे में रहा बेटा, प्रयागराज में आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग महिला ने फंदा लगाकर दी जान
प्रयागराज में आर्थिक तंगी से परेशान 65 वर्षीय लल्ली देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि उनका मानसिक रूप से कमजोर छोटा बेटा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
प्रयागराज में बुजुर्ग महिला ने आर्थिक तंगी से आत्महत्या की।
मानसिक रूप से कमजोर बेटा पांच दिन तक शव के साथ रहा।
ग्रामीणों को दुर्गंध आने पर घटना का पता चला।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। जिस कमरे में बुजुर्ग महिला का शव लटक रहा था, उसी कमरे में पांच दिन से छोटा बेटा रह रहा था। रविवार सुबह जब ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई, तब जाकर लोगों को पता चल पाया। नंदलाल के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
करीब 20 वर्ष पहले नंदलाल घर से निकले तो वापस नहीं लौटे। 65 वर्षीया पत्नी लल्ली देवी ने दोनों पुत्रियों का किसी तरह विवाह किया। बड़ा पुत्र समर बहादुर पाल दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। लल्ली देवी छोटे बेटे राज बहादुर के साथ रहती थीं। रविवार सुबह नंदलाल के घर के आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध महसूस हुई।
फंदे से लटक रहा था शव
कमरे के भीतर झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लल्ली देवी का शव फंदे से लटक रहा था। वहीं जमीन पर राज बहादुर शांत भाव से बैठा था। पुलिस ने फंदे से शव को उतरवाकर बाहर निकाला। पूर्व प्रधान भगेलू सरोज ने बताया कि लल्ली देवी बहुत ही गरीब थी। बड़ा बेटा स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर मकान बनवा रहा था।
यह भी पढ़ें- यमुना मोटरबोट हादसे में दो और शव मिले, मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा; तीन श्रद्धालु अभी भी लापता
समूह वाले आए दिन पैसा वसूली के लिए घर आने लगे, जिससे परेशान होकर समर बहादुर दिल्ली चला गया। परिवार के पास 15 बिस्वा जमीन है, जो लंबे समय से गिरवी है। ग्राम प्रधान संतोष चौधरी ने बताया कि घर में राशन आदि था। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी का कहना है कि छोटा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। मामले की जांच की जा रही है।