यमुना मोटरबोट हादसे में दो और शव मिले, मौत का आंकड़ा 13 पहुंचा; तीन श्रद्धालु अभी भी लापता
मथुरा के केशीघाट पर मोटरबोट पलटने से हुए हादसे में रविवार को दो और शव मिले, जिससे मृतकों की संख्या 13 हो गई है। पंजाब के श्रद्धालु सवार थे। दो घायल अस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। केशीघाट पर पैंटून पुल टकराने से पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पलटने की घटना में रविवार को पुलिस ने आधे घंटे के अंतराल में दो शव और बरामद कर लिए हैं। मृतकों की संख्या अब 13 हो गई है। दो लोगों का रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में इलाज जारी है।
अभी तीन श्रद्धालु लापता हैं। इनकी तलाश में तीसरे दिन भी 24 टीमें सात सेक्टर में 14 किलोमीटर तक जुटी रहीं। हादसे के बाद पुलिस ने दिल्ली के ओखला बैराज से पानी की आवक को कम कराई थी।
यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: भजन गायक लवी बहल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-भाई समेत आठ सगे-संबंधी की मौत
इससे रविवार को यमुना का पानी तीन मीटर तक कम हो गया। टीमें यमुना किनारे पैदल और कुछ बीच में मोटरबोट से खोजबीन कर रहे हैं।