Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में क्रेटा रोकने पर बवाल, कार में फंसकर 1 KM तक घिसटा युवक; बाजार में मची अफरातफरी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:39 PM (IST)

    प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर क्रेटा कार और बाइक सवारों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक बाइक सवार कार में फंसकर करीब एक किलोमीटर तक घिसटता रहा, जिससे बाजार ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. बाइक सवार क्रेटा कार में फंसकर 1 KM घिसटा।

    2. कसारी गांव के पास प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर घटना।

    3. फायरिंग की अफवाहों को पुलिस ने नकारा, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, नवाबगंज(प्रयागराज)। कसारी गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार शाम बाइक और क्रेटा कार सवारों के बीच हुए विवाद ने सनसनी फैला दी। पहले दो बाइक पर सवार युवकों ने जबरन कार सवारों को रोक लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे एक बाइक सवार फंस गया। करीब एक किलोमीटर तक वह कार में बाइक समेत फंसकर घिसटता रहा। इस दौरान ग्रामीणों में फायरिंग की भी चर्चा रही। हालांकि, नवाबगंज पुलिस ने इससे इनकार किया है।

    कसारी गांव के सामने प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार शाम दो बाइकों पर तीन युवक और क्रेटा कार में चार लोग सवार होकर पहुंचे। सभी शहर की ओर से आ रहे थे। लोगों की मानें तो बाइक सवारों ने क्रेटा कार के आगे बाइक खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद क्रेटा सवार ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान बाइक कार में फंस गई, जिससे चालक बाइक समेत करीब एक किलोमीटर तक घिसटता हुआ नवाबगंज की ओर ले गया।

    इसके बाद कार सवार सीएससी रोड होते हुए मुबारकपुर की ओर भाग निकले। यही नहीं, लोगों ने यह भी दावा किया कि वहां तीन राउंड फायरिंग भी हुई थी। घटनास्थल के पास 315 बोर के तीन खोखे पड़े थे, जिन्हें किसी व्यक्ति द्वारा उठा लिया गया। रविवार को कौड़िहार चौराहे पर साप्ताहिक बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही थी। घटना की सूचना फैलते ही बाजार में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

    मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए बाइक को कब्जे में ले लिया। हालांकि, बाइक सवार युवकों का कोई पता नहीं चला। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में ट्रक-ऑटो की टक्कर, कड़ाधाम जा रहे सात श्रद्धालु जख्मी