Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में ट्रक-ऑटो की टक्कर, कड़ाधाम जा रहे सात श्रद्धालु जख्मी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:01 PM (IST)

    कौशांबी में कड़ाधाम थाने के पास एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में कड़ाधाम जा रहे सात श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्रयागराज के एसआरएन ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कौशांबी में ट्रक-ऑटो की टक्कर में सात श्रद्धालु घायल हुए।

    2. सभी श्रद्धालु शक्तिपीठ कड़ाधाम दर्शन करने जा रहे थे।

    3. एक महिला की हालत गंभीर, प्रयागराज रेफर किया गया।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। कड़ाधाम थाने के समीप ट्रक से आटो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो सवार सात श्रद्धालु जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां एक महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है।लखीमपुर खीरी जिले के पलिया क्षेत्र के मरौचा गांव निवासी पप्पू निषाद शुक्रवार रात स्वजन व पड़ोसियों के साथ दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ाधाम आ रहे थे।

    प्रतापगढ़ के मानिकपुर से सभी एक ऑटो बुक कर धाम के लिए निकले। जैसे ही वह लोग कड़ाधाम थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंचे तभी ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में पप्पू निषाद, उनके पिता श्यामलाल, गांव की रमा देवी पत्नी नागेश्वर, राजाराम पुत्र रामधनी, लक्ष्मी पत्नी राम सिधारे, सरिता पत्नी नरेश व सविता पत्नी राजकरन घायल हो गए।

    राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां से रमा देवी की हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी के पांच जिलों में अतिरिक्त शिक्षकों के री-एडजस्टमेंट को मंजूरी, हाई कोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश