Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा, रोका गया रिजल्ट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:38 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की मतगणना के दौरान शनिवार शाम हंगामा होने से परिणाम रोक दिया गया। अब चुनाव प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय इलाहाबाद हा ...और पढ़ें

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव काउंटिंग के दौरान हंगामा।

    जिला अधिवक्ता संघ चुनाव काउंटिंग के दौरान हंगामा।

    HighLights

    1. मतगणना के दौरान शनिवार शाम को हंगामा हुआ।

    2. चुनाव अधिकारी ने परिणाम जारी करने से रोका।

    3. अब हाईकोर्ट चुनाव प्रक्रिया पर निर्णय लेगा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर चल रही मतगणना के दौरान शनिवार शाम बखेड़ा हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। कई घंटे तक हंगामा चला और पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। चुनाव अधिकारी की ओर से परिणाम रोक दिया गया। साथ ही चुनाव प्रक्रिया के संबंध में हाईकोर्ट के समक्ष बात उठाने के लिए कहा गया। अब चुनाव को लेकर निर्णय हाईकोर्ट ही लेगा।

    जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के लिए सात शुक्रवार को मतदान हुआ था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार सुबह आठ बजे से संगम सभागार में मतगणना शुरू हुई।

    WhatsApp Image 2026-08-08 at 23.16.16

    दिनभर मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा और देर शाम परिणाम घोषित किए जाने की स्थिति बन गई थी। इसी बीच कुछ लोग मतगणना स्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। हंगामे के बाद चुनाव परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं रही।

    WhatsApp Image 2026-08-08 at 23.16.12

    चुनाव अधिकारी ने कहा कि परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया हाईकोर्ट के समक्ष रखी जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के संबंध में अब निर्णय हाईकोर्ट लेगा। उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर पहले भी न्यायिक हस्तक्षेप हुआ था। इसके बाद सात अगस्त को मतदान कराया गया था।

    खबरें और भी

    मतदान के बाद शनिवार को मतगणना शुरू हुई, लेकिन परिणाम घोषित होने से पहले हुए हंगामे के कारण मामला एक बार फिर हाईकोर्ट के समक्ष पहुंचने की स्थिति में आ गया।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कक्षा आठ के छात्र से 4.47 लाख की ठगी, लकी ड्रॉ में निकलने का दिया था झांसा