Prayagraj News : अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा न दिया तो रुकेगा का वेतन, DPRO ने दी अंतिम डेटलाइन
प्रयागराज में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपनी संपत्ति का विवरण प्रस्तुत न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ ने 31 जनवरी तक की अंति ...और पढ़ें

प्रयागराज के उन अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा, जो संपत्ति घोषित करने में विफल रहते हैं।
HighLights
सहायक विकास अधिकारियों को दिए निर्देश, 31 दिसंबर तक फीडिंग का समय
संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर कुछ लोग अपलोड करने में हीलाहवाली कर रहे
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद के ब्लाकों में तैनात कुछ अधिकारी-कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जबकि शासन से लगातार इसके लिए आदेश दिए जा रहे हैं। डीपीआरओ ने ऐसे कर्मचारियों को 31 जनवरी तक का समय दिया है। इसके बाद इनका वेतन रोक दिया जाएगा।
मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा अपलोड हो रहा
शासन की ओर से सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों-कर्मचारियों की पोल खुलेगी। पंचायती राज विभाग पर भी यह आदेश लागू होता है, लेकिन जिले के ब्लाकों में तैनात कुछ अधिकारी-कर्मचारी इसे लेकर अनदेखी कर रहे हैं।
ब्योरा दर्ज न होने पर होगी कार्रवाई : डीपीआरओ
डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि सभी ब्लाकों के सहायक विकास अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर हाल में 31 जनवरी तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर आनलाइन दर्ज करा दिया जाए। जिस अधिकारी-कर्मचारी की संपत्ति का ब्योरा फीड नहीं होगा, उसका जनवरी माह का वेतन रोक दिया जाएगा। इसी के साथ सहायक विकास अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।