Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में एयरपोर्ट रोड के निकट बनेगा 1500 फ्लैट, 5-7 लाख रुपये होगी कीमत; आवंटियों को देनी होगी आधी कीमत

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 30 May 2026 03:37 PM (IST)

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट रोड के पास एरो सिटी से 500 मीटर दूर गरीबों के लिए 1500 से अधिक पीएम आवास योजना फ्लैट बनाएगा। इन फ्लैटों की ...और पढ़ें

    PDA एयरपोर्ट रोड के निकट गरीबों के लिए कम कीमत वाले 1500 फ्लैट बनाएगा।

    PDA एयरपोर्ट रोड के निकट गरीबों के लिए कम कीमत वाले 1500 फ्लैट बनाएगा।

    HighLights

    1. प्रयागराज विकास प्राधिकरण एयरपोर्ट के पास एरो सिटी विकसित करेगा

    2. एरो सिटी के 500 मीटर की दूरी पर पीएम आवास योजना के तहत बनेंगे फ्लैट

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से एयरपोर्ट के पास एरो सिटी विकसित की जाएगी। एरो सिटी से 500 मीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना के तहत 1500 से अधिक फ्लैटों का निर्माण गरीबों के लिए किया जाएगा। पीडीए की ओर से तीन एकड़ जमीन आवास बनाने के लिए चिह्नित की गई है।

    फ्लैट की आधी कीमत प्रदेश सरकार वहन करेगी 

    फ्लैट बनाने के लिए शासन से जमीन उपलब्ध कराने के लिए पीडीए ने पत्राचार शुरू कर दिया गया है। जमीन मिलने के बाद छह ब्लाक में 1500 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले फ्लैटों की कीमत पांच से सात लाख रुपये होगी। आवंटियों को आधी कीमत अदा करनी होगी। शेष कीमत केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।

    दीपावली से पहले शुरू होगी फ्लैट बनाने की प्रक्रिया 

    सब कुछ सही रहा तो दीपावली के पहले पीएम आवास योजना के तहत फ्लैटों को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्माण के दौरान ही फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लाटरी के माध्यम से फ्लैटों को आवासहीन गरीब परिवार को आवंटित किया जाएगा।

    पीएम आवास योजना में हजारों फ्लैट बनाने की योजना 

    पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज का कहना है कि पीएम आवास योजना के तहत पीएम आवास योजना के तहत हजारों फ्लैटों का निर्माण किया जाना है। जमीन मिलने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सिविल लाइंस,नैनी,फाफामऊ,झूंसी में पीएम आवास योजना के तहत फ्लैट बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों की ओर जाने वाले ट्रेनें फुल, किसी में कन्फर्म सीट नहीं, दो मिनट में खत्म हो रहा तत्काल कोटा; यात्री हो रहे परेशान

    यह भी पढ़ें- कानपुर से प्रयागराज होते हुए बेंगलुरु के लिए 31 मई से चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बेहतरीन विकल्प