स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशनों पर गूंजेंगे देशभक्ति के गाने, यात्रियों में जगेगी देशप्रेम की भावना
उत्तर मध्य रेलवे स्वतंत्रता दिवस पर अपने प्रमुख स्टेशनों पर 19 देशभक्ति गीत बजाएगा। यह पहल स्टेशनों पर देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए की गई है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
एनसीआर स्टेशनों पर स्वतंत्रता दिवस पर बजेंगे 19 देशभक्ति गीत।
प्रयागराज, कानपुर, आगरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगी पहल।
यात्रियों को देशप्रेम से सराबोर कर माहौल को गरिमामय बनाना।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इस स्वतंत्रता दिवस उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के स्टेशनों पर कदम रखते ही रेल यात्री देशभक्ति की एक अनोखी बयार महसूस करेंगे।
यात्रियों को देशप्रेम के रंग में सराबोर करने के लिए रेल प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, झांसी, ग्वालियर और मथुरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर 19 चुनिंदा देशभक्ति गीतों को बजाने की शानदार योजना बनाई है।
अब ट्रेनों की घोषणाओं के बीच 'मेरा रंग दे बसंती चोला', 'सारे जहां से अच्छा', 'तेरी मिट्टी' और 'लहरा दो', 'ऐ मेरे वतन के लोगों', जैसे कालजयी तराने वातावरण में में देशप्रेम का रस घोलेंगे।
सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के अनुसार, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से खाली समय में ये गीत बजाए जाएंगे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्टेशनों के पूरे वातावरण को गरिमामय, संगीतमय और ऊर्जावान बनाना है। स्टेशनों को तिरंगा रोशनी में सजाया जाएगा, साथ ही रेलकर्मी अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे।
यह भी पढ़ें- Railway की बिछड़ों को अपनों से मिलाने की पहल ' नन्हे फरिश्ते ', 3 महीने में 97 बच्चों को मिलाया, 176 रेस्क्यू