Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में MNNIT की छात्रा से प्रोफेसर ने किया रेप, कोचिंग के बहाने घर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:21 PM (IST)

    प्रयागराज में एमएनएनआईटी के एक प्रोफेसर सौगतो राय को छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने कोचिंग के बहाने छात्र ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. एमएनएनआईटी प्रोफेसर सौगतो राय पर दुष्कर्म का आरोप।

    2. छात्रा को कोचिंग के बहाने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

    3. पुलिस ने आरोपित प्रोफेसर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एक प्रोफेसर के खिलाफ सोमवार को शिवकुटी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। आरोप एक छात्रा ने लगाया है। पुलिस ने आरोपित प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार सुबह पुलिस उसे जेल भेजेगी।

    सोमवार दोपहर एक छात्रा शिवकुटी थाने पहुंची। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह को बताया कि वह पढ़ाई करती है। कुछ समय पहले अवकाश के दौरान उसकी मां व बहन यहां आई थीं। उसी समय एमएनएनआईटी के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर सौगतो राय से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान मां ने मेरी पढ़ाई में सहायता करने के लिए आरोपित से कहा, जिस पर वह तैयार हो गया।

    बाद में पिता भी यहां आए तो आरोपित के कहने पर सभी लोग उसके घर पर डिनर के लिए गए। इसके बाद आरोपित अपने आवास पर पढ़ाने के लिए बुलाने लगा। छह अगस्त को माता-पिता के वापस जाने पर आरोपित ने स्नैपचैट के माध्यम से बातचीत शुरू की।

    इसे मोबाइल फोन पर यह कहकर डाउनलोड करवाया कि रात में अगर पढ़ाई में कोई दिक्कत हो तो पूछ ले। इसी बीच वह आपत्तिजनक बातें भी करने लगा। छात्रा का आरोप है कि नौ अगस्त की दोपहर करीब एक बजे प्रोफेसर सौगतो राय ने उसे अपने कमरे में पढ़ने के लिए बुलाया।

    खबरें और भी

    उसी समय आरोपित ने दोनों हाथ पकड़ लिया। धमकाया कि अगर मदद की आवाज लगाई तो फेल करवा देगा। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि वह किसी प्रकार यहां से निकली। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बालिग व्यक्ति को अपनी इच्छा से धर्म अपनाने का अधिकार, इलाहाबाद HC का बेटियों को 25 लाख मुआवजा देने का आदेश