Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं अक्षत बरनवाल? जिनका नाम 'Forbes 30 अंडर 30' एशिया 2026 लिस्ट में हुआ शामिल, IIIT इलाहाबाद से है कनेक्शन

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:47 PM (IST)

    आईआईआईटी इलाहाबाद के पूर्व छात्र अक्षत बरनवाल को फोर्ब्स-30 अंडर-30 एशिया 2026 सूची में कंज्यूमर एंड एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी श्रेणी में शामिल किया गया ह ...और पढ़ें

    अक्षत बरनवाल

    अक्षत बरनवाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) इलाहाबाद के पूर्व छात्र अक्षत बरनवाल को प्रतिष्ठित फोर्ब्स-30 अंडर-30 एशिया 2026 सूची में स्थान मिला है। उन्हें कंज्यूमर एंड एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी श्रेणी में यह सम्मान प्रदान किया गया है।

    अक्षत वर्ष 2019-23 बैच के बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कार्यक्रम के छात्र रहे हैं। फोर्ब्स-30 अंडर-30 एशिया सूची को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में युवा उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं और परिवर्तनकारी नेतृत्वकर्ताओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है।

    इसलिए मिला अक्षत बरनवाल को यह सम्मान

    इस सूची में उन युवाओं को शामिल किया जाता है जिन्होंने 30 वर्ष की आयु से पहले अपने नवाचार, उद्यमिता और नेतृत्व क्षमता के बल पर समाज और उद्योग जगत में उल्लेखनीय प्रभाव छोड़ा हो।

    अक्षत बरनवाल को यह सम्मान उनके स्टार्टअप स्टिम्यूलर के लिए मिला है। यह एक वैश्विक वायस-आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को अंग्रेजी बोलने की दक्षता बढ़ाने में सहायता करता है। अत्याधुनिक एआई और स्पीच टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए यह मंच प्रत्येक उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यक्तिगत भाषा-शिक्षण अनुभव उपलब्ध कराता है।

    इसके माध्यम से दुनिया भर के लाखों लोग आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलने और अपनी संचार क्षमता को बेहतर बनाने में सफल हो रहे हैं।

    निदेशक प्रोफेसर मुकुल शरद सुतावने ने कहा कि यह उपलब्धि अक्षत बरनवाल की व्यक्तिगत सफलता के साथ भारतीय तकनीकी शिक्षा और स्टार्टअप संस्कृति की बढ़ती वैश्विक पहचान का भी प्रतीक है।

    यह भी पढ़ें- रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों को अब बिना गारंटी लोन देगी सरकार, बैंक से मुफ्त मिलेगा क्रेडिट कार्ड; ऐसे करें आवेदन