Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों को अब बिना गारंटी लोन देगी सरकार, बैंक से मुफ्त मिलेगा क्रेडिट कार्ड; ऐसे करें आवेदन

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 05:33 PM (IST)

    केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना का दायरा अब ग्रामीण बाजारों तक बढ़ा दिया गया है, जिससे अमेठी के कठौरा, निहालगढ़, पालपुर और कोरवा के रेहड़ी-पटरी दुक ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमेठी। छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। अब ग्रामीण बाजारों में कारोबार करने वाले दुकानदारों को भी बिना गारंटी ऋण की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाते हुए जिले के कठौरा, निहालगढ़, पालपुर और कोरवा बाजार के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को योजना से जोड़ा गया है।

    अब तक यह योजना मुख्य रूप से नगरीय निकाय क्षेत्रों तक सीमित थी, लेकिन ग्रामीण बाजारों में छोटे कारोबारियों की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने इसका विस्तार किया है। इससे उन दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी जो सीमित पूंजी के कारण अपना व्यवसाय बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

    योजना के तहत पात्र दुकानदारों को बिना किसी गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपनी दुकान के लिए सामान खरीद सकेंगे, कारोबार का विस्तार कर सकेंगे और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार न केवल छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती देगा, बल्कि स्थानीय बाजारों में व्यापारिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

    139 दुकानदारों ने ऋण के लिए किया आवेदन

    चारों बाजारों के कुल 139 रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। इनमें कठौरा के 42, निहालगढ़ के 47, पालपुर के 19 व मुंशीगंज कोरवा के 31 दुकानदार शामिल है। सभी आवेदनों के अभिलेखीय जांच पूरी कर ऋण दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 1.14 लाख जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का मकान, 3 किस्तों में योगी सरकार देगी 1.20 लाख रुपए

    योजना के तहत मिलने वाली धनराशि

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पहली बार आवेदन करने पर 15 हजार रुपये दुकानदारों को दिए जाएंगे। समय पर ऋण का भुगतान कर देने पर दोबारा 25 हजार और तीसरी बार 50 हजार रुपये बिना गारंटी का ऋण मिलेगा। वहीं 30 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड भी बैंकों द्वारा मुहैया कराया जाएगा।

    खबरें और भी


    कठौरा में 232, निहालगढ़ में 147, पालपुर में 114 व कोरवा में 130 रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को ऋण दिलाने के लिए लक्ष्य आवंटित हुआ है। आवंटित लक्ष्य के अनुसार पात्र दुकानदारों का चयन कर उन्हें ऋण दिलाया जाएगा।

                                                                           ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सिटी मिशन मैनेजर