Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- गैस सिलिंडर की कमी नहीं, 'अफवाह गांधी' और 'अफवाह यादव' आपूर्ति को लेकर दुष्प्रचार कर रहे

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 14 Mar 2026 01:27 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृत ...और पढ़ें

    HighLights

    1. उप मुख्यमंत्री केशव संगम नगरी पहुंचे, भाजपाइयों ने किया स्वागत

    2. अरैल में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण करेंगे

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विपक्षी नेता सत्ता से दूर होने पर मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वे घटिया राजनीति की पराकाष्ठा पर हैं। गैस सिलिंडर की कमी नहीं है। इसकी आपूर्ति को लेकर 'अफवाह गांधी' और 'अफवाह यादव' दुष्प्रचार कर रहे हैं। जनता के भीतर भ्रम फैलाने में जुटे हैं। यह बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहीं।

    हेलीपैड व सर्किट हाउस में हुआ स्वागत 

    केशव मौर्य दो दिन के प्रयागराज प्रवास पर आज शनिवार को पहुंचे। संगठन पर्व मना रहे भाजपाइयों ने उनका पुलिस लाइन में बने हेलीपैड और सर्किट हाउस में गर्मजोशी से स्वागत किया। हर किसी ने स्वयं को उनके करीब दिखने का प्रयास किया।

    आम जनता तनाव न लें

    इस बीच अनौपचारिक बातचीत में केशव ने कहा, यह वैश्विक संकट की घड़ी है। धैर्य आवश्यक है। विपक्ष को सकारात्मक रवैये के साथ अपने धर्म का निर्वहन करना चाहिए और देश के साथ खड़ा होना चाहिए लेकिन ये दुष्प्रचार कर रहे हैं। आने वाले समय में अफवाह फैलाने वाले दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे। रही बात आम जनता की तो वह तनाव न लें।

    पहले 50 अब 75 लाख सिलिंडरों की बुकिंग हो रही

    उन्होंने कहा कि वास्तव में अब तक प्रति दिन 55 लाख सिलिंडरों की बुकिंग होती थी और अब 75 लाख सिलिंडरों की बुकिंग हो रही है। अमेरिका इजरायल और ईरान से खाडी देशों में युद्ध के इस वैश्विक संकट में भी प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व दिखाया है। हमारी विदेश नीति सफल है तभी ईरान से भारत में क्रूड आयल हो या गैस सफलता पूर्वक आ रहा है। भारत का झंडा बुलंद है। चुनाव को लेकर कहा, इस दिशा में भी कोई सकंट नहीं है।

    खबरें और भी

    'विरोधियों को हराकर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे'

    भाजपा मजबूती के साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और आगामी जिला पंचायत चुनाव व वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। विरोधियों को हराकर प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, उत्तर मौर्य, अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेश केसरवनी, विवेक मिश्र, पवन श्रीवासतव, मृत्युंजय तिवारी, वरुण केसरवानी आदि मौजूद रहे।

    सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण करेंगे

    केशव मौर्य सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार अरैल में सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद परेड मैदान में सरस महोत्सव में शामिल होंगे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। शाम 7.10 बजे होटल त्रिवेणी दर्शन गेस्ट हाउस में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।

    होली मिलन बसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे

    रात्रि विश्राम के बाद रविवार को भाजपा की ओर से परेड मैदान में आयोजित होली मिलन बसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.35 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 7.30 बजे लाउदर रोड पर डा. प्रकाश खेतान की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि रहेंगे। रात 8.55 बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

    यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रयागराज में कहा- ब्राह्मण ही नहीं पूरी सवर्ण बिरादरी योगी और मोदी के साथ

    यह भी पढ़ें- UP Police Recruitment Exam: दारोगा भर्ती परीक्षा सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया, STF के रडार पर रहे परीक्षा केंद्र