राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर प्रकाश पाल का पलटवार, प्रयागराज में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
भाजपा नेता प्रकाश पाल ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को 'दर्द, डेटा और दौलत' की बजाय 'कांग्रेस करप्श ...और पढ़ें

प्रयागराज में पत्रकार वार्ता करते भाजपा उप्र पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल। जागरण
HighLights
भाजपा उप्र पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज में की पत्रकार वार्ता
कहा- कांग्रेस के पुराने दौर और नए भारत का अंतर समझता है आज का युवा'
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में ‘दर्द, डेटा और दौलत पर बात की। इस पर भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पलटवार किया है। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम का विषय ‘दर्द डेटा और दौलत’ रखने के बजाय कांग्रेस के इतिहास को देखते हुए ‘कांग्रेस करप्शन घोटाला और जनता की दौलत कांग्रेस की जेब में’ रखना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के शासनकाल में 2जी स्पेक्ट्रम, कोयला, कामनवेल्थ, रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार हुआ उसी के नेता छात्रों को डेटा, रोजगार और दौलत का ज्ञान दे रहे हैं। देश का युवा कांग्रेस के पुराने शासन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत के बीच का अंतर देख रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों की कल्पना नहीं थी। अब डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष, रक्षा उत्पादन, अनुसंधान और विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा, मानसरोवर यात्रा के दौरान चीन के अधिकारियों से मुलाकात के संबंध में क्या जानकारी थी और राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से प्राप्त कथित फंडिंग के विषय में कांग्रेस देश को स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं देती? इस मौके पर अश्विनी पटेल, आनंद जायसवाल, दिलीप चौरसिया, अंगद पटेल, विवेक मिश्रा, यशवंत सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।