इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 4 पाठ्यक्रमों का पहला कटऑफ जारी, अभ्यर्थी देखें यहां
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार प्रमुख पाठ्यक्रमों का पहला कटऑफ जारी किय ...और पढ़ें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
HighLights
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश
निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश लें अभ्यर्थी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया का आगाज करते हुए गुरुवार को चार प्रमुख पाठ्यक्रमों का पहला कटआफ जारी कर दिया। कटआफ जारी होने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू होगी। जिन अभ्यर्थियों का स्कोर निर्धारित कटआफ के बराबर या उससे अधिक है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बीबीए-एमबीए में अनारक्षित अनारक्षित वर्ग का कटऑफ
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए पाठ्यक्रम में अनारक्षित अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 555.82 अंक निर्धारित किया गया है। इस पाठ्यक्रम के लिए चयनित अभ्यर्थी 24 जुलाई दोपहर दो बजे से 26 जुलाई शाम पांच बजे तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।
बीकॉम का अनारक्षित वर्ग का कटऑफ
इसी प्रकार बीकॉम पाठ्यक्रम में अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 493 अंक तय किया गया है। इस पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 24 जुलाई सुबह आठ बजे से 26 जुलाई की मध्यरात्रि तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने बीवोक फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलाजी पाठ्यक्रम का पहला कटऑफ जारी कर दिया है। अनारक्षित वर्ग का कटआफ 483.5818 अंक रखा गया है।
बीसीए-एमसीए डेटा साइंस का देखें कटऑफ
इसके अलावा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए-एमसीए डेटा साइंस कार्यक्रम के लिए विभिन्न वर्गों का कटऑफ भी घोषित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 475 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 412 अंक, ओबीसी के लिए 430 अंक, एससी के लिए 360 अंक तथा एसटी वर्ग के लिए 262 अंक निर्धारित किया गया है।
खबरें और भी
अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों का भी शीघ्र कटऑफ
कटऑफ जारी होने के साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अब आगामी दिनों में अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों की कटऑफ सूची भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाने की संभावना है।