Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की पलटी पिकअप, 12 घायल; 3 की हालत गंभीर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:24 PM (GMT+05:30)

    प्रतापगढ़ के लालगंज में जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों से भरा एक पिकअप डाला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 12 कांवड़िया घायल हो गए, जिनमें से 3 ...और पढ़ें

    पिकअप पलटने से 12 लोग हुए घायल।

    पिकअप पलटने से 12 लोग हुए घायल।

    HighLights

    1. लालगंज में कांवड़ियों से भरा पिकअप डाला पलटा।

    2. हादसे में कुल 12 कांवड़िया हुए घायल, 3 गंभीर।

    3. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, लालगंज (प्रतापगढ़)। जलाभिषेक कर घर लौट रहे कांवड़ियों को लेकर जा रहा पिकअप डाला अनियंत्रित होने से पलट गया। इससे 12 कांवड़िया घायल हो गए। ट्रामा सेंटर लालगंज भेजे जाने पर वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन कांवड़ियों को रेफर कर दिया।

    जनपद के मानिकपुर साहूमई गांव से 22 कांवड़िया सोमवार सुबह पिकअप मालवाहक से बाबा घुइसरनाथ धाम जलाभिषेक करने पहुंचे। यहां जलाभिषेक के बाद वे धाम से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में लालगंज कोतवाली के अमांवा के समीप पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पिकप पलट डाला पलट गया।

    इससे उस पर बैठे कांवरिया 16 वर्षीय शिवम निर्मल पुत्र राम बहादुर, 20 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र ओम प्रकाश व सनय पुत्र राम बहादुर के साथ ही सचिन, पवन कुमार, अनिल कुमार, प्रिंस यादव, शुभम यादव, नितेश निर्मल, शनि निर्मल, वर्षीय अजय कुमार यादव एवं रहमईपुर निवासी 13 वर्षीय गुलशन सरोज घायल हो गए। गाड़ी पलटते ही मदद के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। उनकी सहायता से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भेजवाया।

    प्राथमिक उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल कांवरिया शिवम, हिमांशू व सनय को चिकित्सकों ने राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर एएसपी पश्चिमी बृज नंदन राय ने अस्पताल जाकर कांवरियों का हाल-चाल पूछा। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ जाने से हादसा हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का चित्रकूट धाम कर्वी तक हुआ विस्तार, बढ़ेंगी 12 बोगियां