Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो बीवी से 18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान की हत्या अवैध संबंध में हुई, हिरासत में ली गई महिला ने कबूला राज

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 22 Mar 2026 06:34 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की अवैध संबंध के चलते हत्या कर दी गई। हिरासत में ली गई महिला ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने अपने ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ के मिश्रपुर मुस्तरका मानधाता के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की फाइल फोटो। जागरण

    प्रतापगढ़ के मिश्रपुर मुस्तरका मानधाता के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. महिला ने भाई व सहयोगी संग जान से मार डाला था  

    2. आरोपित महिला हिरासत में, दो अन्य की भी तलाश

    3. प्रतापगढ़ के मिश्रपुर मुस्तरका मानधाता के पूर्व प्रधान थे

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। पांच दिन से लापता 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना की अवैध संबंध में हत्या की गई। पूर्व प्रधान की दो बीवी से 18 बच्चे हैं। वह पांच दिनों से लापता थे। नहर में बोरे में बांधकर शव फेंका गया था। अनुमान लगाया गया कि राड जैसी किसी ठोस वस्तु से पीटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। पुलिस ने सीडीआर के आधार पर एक महिला व उसके भाई समेत तीन आरोपितों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने  घटना की वजह अवैध संबंध बताई।

    मऊआइमा व मानधाता पुलिस कर रही थी जांच-पड़ताल 

    मिश्रपुर मुस्तरका मानधाता के पूर्व प्रधान 50 वर्षीय गुलहसन उर्फ मुन्ना बाइक से 18 मार्च को कहीं चले गए थे। दो दिन तक पता न चलने पर परिवार के लोग अनहोनी की आशंका जताने लगे। मानधाता थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद तीसरे दिन उनकी बाइक मऊआइमा कल्याणपुर के समीप महरोड़ा में मिली। इस पर स्वजन और परेशान हो गए। बाइक पर हेलमेट व चाबी रखी मिली। पुलिस उसे थाने ले गई। मऊआइमा व मानधाता पुलिस जांच में लगी थी। 

    शारदा सहायक नहर में मिली लाश 

    रविवार सुबह बोरे में भरा एक शव शारदा सहायक नहर में सुमेरपुर के पास मिला। यह स्थल मृतक के घर से आठ किमी दूर है। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। तब तक पुलिस ने कटरा गुलाब सिंह की एक महिला का नंबर ट्रैस कर लिया था। उसी नंबर पर पूर्व प्रधान ने अंतिम बार कई बार बात की थी। महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पूर्व प्रधान की हत्या उसने अपने भाई व एक सहयोगी के साथ मिलकर करके शव को फेंका था। पूर्व प्रधान ने परेशान कर दिया था।

    अन्य आरोपितों को भी पकड़ा जाएगा : एएसपी 

    पूर्व प्रधान की दो बीवी से 18 बच्चे हैं। हत्या की जानकारी मिलने पर स्वजन गमगीन हैं। गुलहसन के पिता गुलफाम का निधन हो चुका है। मौके पर मानधाता एसओ अरविंद सिंह व उनके बाद एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल पहुंचे। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल का कहना है कि अवैध संबंधों के कारण घटना हुई है। पहले से दर्ज गुमशुदगी के केस को हत्या में परिवर्तित किया जाएगा। आरोपित महिला को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपितों को भी पकड़ा जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान की हत्या कर नहर में फेंकी लाश, पांच दिन से लापता थे; हत्यारों को एक महिला ने देखा था?

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ से प्रयागराज के फूलपुर का सफर आसान होगा, कम किराये वाली रोडवेज की जनता सेवा बस का शीघ्र संचालन