Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जल सारथी मोबाइल एप बड़े काम का : गांवों में पेयजल संबंधी हर जानकारी ले सकेंगे, घरेलू नल कनेक्शन आवेदन की भी सुविधा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 05:36 PM (IST)

    जल जीवन मिशन की निगरानी और ग्रामीणों को सीधे जोड़ने के लिए 'जल सारथी' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप पेयजल परियोजनाओं की जानकारी, नए कनेक्शन आवेदन ...और पढ़ें

    ग्रामीणों को जल सारथी मोबाइल एप से पेयजल संबंधी हर जानकारी ले सकेंगे।

    ग्रामीणों को जल सारथी मोबाइल एप से पेयजल संबंधी हर जानकारी ले सकेंगे।

    HighLights

    1. मोबाइल पर पानी टंकी, पाइप लाइन, नल कनेक्शन की स्थिति का रियल-टाइम अपडेट मिलेगा

    2. निर्माण कार्य से लेकर पेयजल सप्लाई में आ रही समस्याओं की आसानी से मिलेगी सूचना

    संवाद सूत्र, जागरण, प्रतापगढ़। गांवों तक हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए चल रही जल जीवन मिशन योजना में अब तकनीक की भी बड़ी भूमिका नजर आने लगी है। शासन ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए जल सारथी एप लांच किया है। इससे न सिर्फ पानी की परियोजनाओं पर नजर रखी जा रही है, बल्कि ग्रामीणों को भी सीधे सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इससे पारदर्शिता भी आएगी।

    जल सारथी मोबाइल एप लांच

    जनपद में एक हजार 148 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें से 185 ग्राम पंचायतों में लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। 980 ग्राम पंचायतों को मिशन से जोड़ने का लक्ष्य है। अभी तक 795 गांवों में काम शुरू नहीं हो सका। जल जीवन मिशन की निगरानी को पारदर्शी और हाइटेक बनाने के लिए जल सारथी मोबाइल एप लांच किया गया है। इसे जारी हुए एक माह हो गए।

    एप से पल-पल की जानकारी मिलेगी

    इसके माध्यम से ग्रामीण अपने मोबाइल पर ही पानी टंकी, पाइप लाइन और नल कनेक्शन की स्थिति का रियल-टाइम अपडेट देख सकते हैं। एप की मुख्य विशेषता यह है कि जियो-टैगिंग के जरिये हर गांव में चल रहे पेयजल परियोजनाओं की पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराया गया है। पानी की समस्या या पाइप लाइन टूटने पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराने और समाधान ट्रैक करने की सुविधा है।

    जल सारथी मोबाइल एप के लाभ

    - नए पानी कनेक्शन के लिए कर सकते हैं आवेदन

    - पानी की सप्लाई से जुड़ी शिकायत भी कराएं दर्ज

    - अपनी शिकायत की स्थिति को भी कर सकते हैं ट्रैक

    - संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर ले सकेंगे अपडेट

    - गांव में चल रही जल परियोजनाओं की देख सकेंगे प्रगति।

    एप से घरेलू नल कनेक्शन आवेदन की भी सुविधा

    ग्रामीण इस एप के माध्यम से सीधे नए घरेलू नल कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्लंबर से लेकर प्रशासक और जल निगम के अधिकारियों तक के संपर्क नंबर एप पर दिए गए हैं। जागरूकता के अभाव में अभी लोग एप से नहीं जुड़ पा रहे हैं।

    खबरें और भी

    क्या बोले अधिकारी?

    जलनिगम (ग्रामीण) के एक्सईएन तौसीफ अहमद ने बताया कि ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की निगरानी को और मजबूत बनाने के लिए जल सारथी एप को तेजी से विस्तार दिया जा रहा है। इसके माध्यम से परियोजनाओं पर नजर रखी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को भी सीधे सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। आनलाइन शिकायतों का तेजी से निस्तारण भी कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 107 करोड़ रुपये से बनाई जाएंगी 300 सड़कें, विस्तारित क्षेत्रों के लोगों का आसान होगा आवागमन

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को 25,000 रुपये घूस लेते पकड़ा, विवेचना में धारा कम करने को मांगे थे रुपये