Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच आई अच्छी खबर, पीलीभीत में आज से बदलेगा मौसम; 5 जुलाई तक बारिश
पीलीभीत में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने आज से 5 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आ ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
आज से 5 जुलाई तक बारिश के आसार।
तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट संभव।
किसानों को धान रोपाई में मिलेगी मदद।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को अब राहत मिलने के आसार हैं। विभाग ने आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि पांच जुलाई तक जिले में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
सोमवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल दिखने लगे थे, इससे लोगों को उम्मीद बंधी कि गर्मी से राहत मिलेगी।
सोमवार को अधिकतम 36.3 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री रहा तापमान
आज से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के बाद दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जबकि रातें सुहावनी हो जाएंगी। किसानों के लिए यह खबर राहत भरी है। धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई में लगे किसानों को बारिश से काफी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म, UP में आज से प्री-मानसून: पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी और बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत
बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे न खड़े हों
हालांकि विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे खड़े न हों।