Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहगीरों के थमे पहिए, कैमरों में कैद हुआ पीलीभीत का ये दुर्लभ नजारा; एक साथ दिखे 3 बाघ

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:05 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर अचानक तीन बाघ सड़क पर आ गए, जिससे यातायात रुक गया और राहगीरों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरों में क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उत्तराखंड के जंगलों को जोड़ता है माधोटांडा-खटीमा मार्ग

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गुजरने वाले माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर सोमवार सुबह उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब तीन बाघ अचानक सड़क पर आकर मस्ती करते नजर आए। बाघों की मौजूदगी से यातायात पूरी तरह थम गया। पर्यटक और राहगीर इस दुर्लभ दृश्य को कैमरे में कैद करने लगे।

    सोमवार सुबह माधोटांडा-खटीमा मार्ग, जो कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व और उत्तराखंड के जंगलों को जोड़ता है, अचानक वन्यजीवों की हलचल से जीवंत हो उठा। जंगल से निकलकर तीन बाघ सीधे सड़क पर आ गए और पूरे मार्ग पर अपना कब्जा जमा लिया।

    बाघों के सड़क पर आने से वहां से गुजर रहे राहगीरों और पर्यटकों के वाहन रुक गए। सुरक्षा के लिहाज से सभी ने दूरी बनाए रखी और इस अद्भुत नजारे को निहारते रहे। करीब कुछ देर तक तीनों बाघ सड़क पर बेफिक्र घूमते रहे, मानो उनका ही इलाका हो। 

    इस दौरान कई पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों से इस दुर्लभ क्षण को कैद कर किया। एक साथ तीन बाघों का इस तरह सड़क पर दिखना बेहद रोमांचक माना जाता है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वन क्षेत्र से जुड़े इस मार्ग पर ऐसे नजारे समय-समय पर सामने आते रहते हैं।

    मगर एक साथ तीन बाघों का दिखना राहगीर और पर्यटकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं था। बाघों के वापस जंगल की ओर लौटने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। रेंजर सहेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह वन क्षेत्र है। यहां वन्यजीव घूमते रहते हैं। उनकी लगातार निगरानी भी की जाती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों और पर्यटकों को जागरूक भी किया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सब भूल गए पर्यटक! जब पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सड़क पर शुरू हुआ 'नाग-नागिन' का रोमांस, देखें दुर्लभ Video

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत के जंगलों में दिखा ‘जंगल का माली’, इसके फल खाने के तरीके में छिपा है करोड़ों पेड़ों का रहस्य!