विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल बॉर्डर से सटे पीलीभीत के बूंदीभूड़ में बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई, 28 महिलाओं-15 पुरुषों समेत 58 पर FIR

Published: Fri, 08 May 2026 12:29 PM (IST)

पीलीभीत के बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकान खुलवाने को लेकर हुए बवाल में 28 महिलाओं और 15 पुरुषों सहित कुल 58 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

बूदीभूड़ गांव में हुए बवाल में पुलिस को खदेड़ती महिलाएं। - जागरण

बूदीभूड़ गांव में हुए बवाल में पुलिस को खदेड़ती महिलाएं। - जागरण


HighLights

  1. आबकारी निरीक्षक के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने लिखी प्राथमिकी

  2. बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खुलवाने पहुंचे अफसरों पर महिलाओं के हमला कर वाहन तोड़ने का मामला

  3. पीलीभीत में दारोगा का पैर व तहसीलदार का टूटा था हाथ, 12 प्रदर्शनकारी भी हुए थे घायल

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। नेपाल बार्डर से सटे बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खुलवाने पर गुरुवार को हुए बवाल में तहसीलदार का हाथ टूटने के साथ ही दारोगा का पैर टूट गया था। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने पत्थरबाजी करके व लाठी-डंडें चलाकर दो वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में आबकारी निरीक्षक की ओर से 28 महिलाओं समेत 43 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सामूहिक रूप से योजनाबद्ध तरीके से दंगा करने, हत्या का प्रयास करने, सरकारी कार्याें में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई।


बूंदीभूड़ गांव में नौ अप्रैल को सुनील कुमार मिश्रा के नाम से अंग्रेजी एवं जगवती के नाम से देसी शराब की दुकान आवंटित हुई थी। इन दोनों ने अगल-बगल दुकान में बोतलें आदि का भंडारण कर दिया मगर, महिलाओं ने बिक्री नहीं होने दी। उनका कहना था कि इससे पहले कभी गांव में शराब की दुकान नहीं थी।

इस बार भी दुकान अन्यत्र खोली जाए। इसके लिए कई बार अफसरों से शिकायत की मगर, दुकान आवंटन निरस्त नहीं हुआ। गुरुवार दोपहर एक बजे सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया, एसडीएम कलीनगर प्रमेश कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, आबकारी टीम गांव पहुंची। 12 गाड़ियों में आए अफसर व फोर्स ने दुकान खुलवाने का प्रयास किया तो महिलाएं सामने आ गईं। उनका विरोध देखकर अफसरों ने समझाया कि दुकान आवंटन हो चुका, जिसे निरस्त नहीं किया जा सकता।

डेढ़ घंटा तक वार्ता हुई मगर, परिणाम नहीं आया। इस बीच आबकारी टीम ने दुकान का शटर खोला तो प्रदर्शनकारी महिलाओं ने तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने लाठियां फटकारीं तो महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, पथराव किया गया। महिलाओं की संख्या अधिक होने पर अफसरों व फोर्स को क्षतिग्रस्त दो वाहन गांव में ही छोड़कर भागना पड़ा था। पुलिस के अनुसार, तहसीलदार वीरेंद्र के हाथ व दारोगा मोहम्मद सैफ के पैर की हड्डी टूट गई। उन्हें माधोटांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरंभिक उपचार दिया गया। घायलों काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मामले में शीला देवी, विंदु देवी, सुधा देवी, किरण देवी, शीतल समेत दो नाबालिग लड़कियां भी घायल हो गई थीं। आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने 28 महिलाओं और 15 पुरुषों को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई।

पुलिस ने गांव वालों के विरुद्ध दंगा करने, दंगा करने में घातक हथियारों का प्रयोग करके हमला करने, हत्या का प्रयास, लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने के साथ ही उसे गंभीर चोट पहुंचाने, संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने और साझा आपराधिक उद्देश्य से बवाल करने के मामले में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। इस मामले में पुलिस ने


इन महिला पुरुषों को पुलिस ने किया नामजद


सरिता पत्नी राजेश, मंजू देवी पत्नी परवेंद्र गौतम, गीता पत्नी गणेश गौतम, मुनिया देवी पत्नी संजय राजभर, बबिता पत्नी संजय वर्मा, शशि कलां पत्नी रामजनम राजभर, संगीता देवी सुरेंद्र राजभर, निर्मला देवी पत्नी विजय राजभर, फूलवती देवी पत्नी जितेंद्र राजभर, सुमित्रा देवी पत्नी लाल बहादुर गौतम, सुखिया देवी पत्नी मुन्नी राजभर, सविता पत्नी राजेंद्र प्रसाद, अमृती देवी पत्नी हरदेव राजभर, किरन पत्नी सुभाष राजभर, अनीता देवी पत्नी हरेंद्र राजभर, रीना देवी पत्नी राजकुमार, रीमा देवी पत्नी हरेंद्र, पुष्पा देवी पत्नी महेश, सुजाता देवी पत्नी नारायण, कलावती पत्नी हरदेव राजभर, शांति देवी पत्नी संजीत, इंद्रावती पत्नी रामअवध, ज्ञानवती पत्नी रामकृष्ण, संगीता पत्नी रामकिशुन, अनीता पत्नी जयराम, सुधा पत्नी महेश राजभर और रीमा पत्नी रामाभीष महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई। इसके अलावा सोनू, सुदर्शन, राजकुमार पुत्र पारस, राम अवध, रामकिशुन, राजकुमार पुत्र राम अवध, करन, विजय राजभर, राजकुमार पुत्र पारस, पंकज कुमार, नारायण राजभर, सर्वेश कुमार, सुजान, जसवीर को भी नामजद किया गया।



आबकारी निरीक्षक के शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। अब आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- सुकीर्ति माधव, एसपी

 

 

यह भी पढ़ें- 'रणचंडी' बनीं महिलाएं: शराब की दुकान खुलवाने गए अफसरों को दौड़ा कर पीटा, तहसीलदार और दरोगा के टूटे हाथ-पैर