विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YEIDA की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को मिलेगी निर्बाध बिजली, 220 केवी सब स्टेशन के साथ बनेंगी तीन लाइन

Published: Tue, 08 Sep 2026 05:45 AM (IST)

यीडा क्षेत्र में बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 220 केवी का नया सब स्टेशन और तीन 33 केवी ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. यीडा में 220 केवी का नया सब स्टेशन बनेगा।

  2. तीन 33 केवी बिजली लाइनें सोसायटियों को जोड़ेंगी।

  3. हजारों निवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यीडा क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग साेसायटी को बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन और लाइन बनाई जाएगी। यीडा ने इसकी जिम्मेदारी विद्युत निगम को दी है। 220 केवी सब स्टेशन के अलावा तीन लाइन बनाई जाएंगी। इन लाइन को सोसायटी में बने बिजली सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

यीडा क्षेत्र में बिजली नेटवर्क के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार गया किया था। शहर में बिजली जरूरत को देखते हुए इस मास्टर प्लान में निर्धारित सब स्टेशन व लाइन का निर्माण किया जा रहा है। यीडा क्षेत्र की ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं मेंं कब्जा मिलने के बाद लोगों ने रहना शुरू कर दिया है।

शहरी क्षेत्र की तर्ज पर ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्राधिकरण 33 केवी क्षमता की तीन लाइन बनाने का निर्णय लिया है। इन लाइन से गौर यमुना सिटी, एटीसी व थ्री सी होम्स बिल्डर साेसायटी को बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

हजारों निवासियों को होगा लाभ

सेक्टर 22 डी के निकट 220 केवी का नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। 220 केवी का एक सब स्टेशन सेक्टर 18 में पहले की ऊर्जित हो चुका है। बिजली बस स्टेशन और लाइन से यीडा के सेक्टरों में भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। सेक्टराें में 33 केवी क्षमता के सब स्टेशन बनाए गए हैं।

अभी और भी 33 केवी क्षमता के नये स्टेशन प्रस्तावित हैं। यीडा ओएसडी मेहराम सिंंह का कहना है कि यीडा क्षेत्र में औद्योगिक व आवासीय जरूरतों को देखते हुए बिजली नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। नए सब स्टेशन एवं बिजली लाइन बनने से शहर में हजारों निवासियाेंं को निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद का महामाया स्टेडियम: 16 करोड़ के विकास कार्य में देरी, अब दिसंबर तक होगा पूरा

यह भी पढ़ें- नारनौल में विकसित होंगे दस नए सेक्टर, दो व्यवसायिक सेक्टर भी देंगे विकास को गति