विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल में विकसित होंगे दस नए सेक्टर, दो व्यवसायिक सेक्टर भी देंगे विकास को गति

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:37 PM (IST)

नारनौल और आसपास के गांवों में सुनियोजित विकास के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने 10 नए सेक्टर विकसित करने की कवायद शुरू कर दी है।

नारनौल में एचएसवीपी विकसित करेगा दस नए सेक्टर। (एआई जेनरेटेड इमेज)

नारनौल में एचएसवीपी विकसित करेगा दस नए सेक्टर। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. नारनौल में 10 नए सेक्टरों का विकास शुरू।

  2. एचएसवीपी ने भूमि अधिग्रहण के लिए आवेदन मांगे।

  3. 8 आवासीय और 2 व्यावसायिक सेक्टर बनेंगे।

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल और आसपास के गांवों में सुनियोजित विकास की कवायद शुरू हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधीकरण (एचएसवीपी) ने नारनौल में दो व्यवसायिक और आठ नए रिहायशी सेक्टर विकसित करने के लिए प्राधिकरण के पोर्टल पर भूमि के लिए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत विभिन्न गांवों में सेक्टरों के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

सेक्टर एक गांव बुचकपुर-नारनौल के बीच 360 एकड़ में विकसित किया जाएगा। सेक्टर दो नारनौल-किरारोद अफगांव गांव के बीच में 303 एकड़ में विकसित किया जाएगा। सेक्टर तीन नारनौल नूनी अव्वल और नसीबपुर के बीच में 246 एकड़ में विकसित किया जाएगा। सेक्टर चार गांव नूनी अव्वल, नसीबपुर और नांगतिहाड़ी के बीच 543 एकड़ में स्थापित होगा।

सेक्टर आठ नारनौल में 358 एकड़ में स्थापित होगा

सेक्टर पांच नूनी अव्वल और नसीबपुर के बीच 256 एकड़ में स्थापित होगा। सेक्टर छह गांव नूनी अव्वल, नसीबपुर और मिरपुर-2 के बीच 372 एकड़ में स्थापित किया जाएगा। सेक्टर आठ नारनौल में 358 एकड़ में स्थापित होगा। सेक्टर 11 नारनौल और रसुलपुर गांव के बीच 518 एकड़ में स्थापित किया जाएगा। इसमें 250 एकड़ रिहायश और 260 एकड़ ओपन स्पेश के लिए विकसित किया जाएगा।

नारनौल में व्यवसायिक सेक्टर के रूप में विकसित किए जाएंगे

सेक्टर नौ और दस ए नारनौल में व्यवसायिक सेक्टर के रूप में विकसित किए जाएंगे। सेक्टर नौ 260 एकड़ में, जबकि सेक्टर 10 ए 160 एकड़ में विकसित किया जाना है। इस बारे में एचएसवीपी के कार्यकारी अधिकारी दीपक ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी नए सेक्टरों के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके बाद इनको विकसित करने का कार्य होगा।

यह भी पढ़ें- नारनौल में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत; पुलिस CCTV से तलाश में जुटी