Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा के दौरे पर आए ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, दादरी से जेपी ग्रीन्स तक सुरक्षा रही चाक-चौबंद

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:54 PM (GMT+05:30)

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी स्थित हायर फैक्ट्री का दौरा किया और एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया। सुरक्षा के ...और पढ़ें

    ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी का स्वागत करते हायर फैक्ट्री के प्रतिनिधि।

    ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी का स्वागत करते हायर फैक्ट्री के प्रतिनिधि।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दादरी की हायर फैक्ट्री का दौरा किया।

    2. निजी कार्यक्रम में भाग लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

    3. जेपी ग्रीन्स होते हुए सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी दौरे पर रहे। वह सुबह करीब 11 बजे दादरी स्थित हायर फैक्ट्री परिसर पहुंचे और वहां आयोजित एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल के साथ सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया था। प्रवेश द्वारों पर जांच बढ़ा दी गई और पूरे परिसर की निगरानी की गई।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने फैक्ट्री की गतिविधियों की जानकारी भी ली। दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जेपी ग्रीन्स के लिए रवाना हुए। उनके काफिले के गुजरने के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    निर्धारित रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने परिचावक समेत मार्ग में अन्य स्थानों पर डायवर्जन कर आम लोगों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा। जेपी ग्रीन्स पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कुछ देर यहां रुके।

    सूत्रों के अनुसार उन्होंने यहां वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। इसके बाद शाम 6 बजे वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए निकल गए। वापसी में दिल्ली रवाना होने के दौरान परिचौक से लेकर पूरे रूट तक पुलिस मुस्तैद रही।

    खबरें और भी

    काफिले की सुरक्षा के साथ-साथ रूट की लगातार मानिटरिंग की गई। पूरे दौरे के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का दबाव घटाएगा यमुना तटबंध, एक सप्ताह में चलने लायक होगा रास्ता

    यह भी पढ़ें- इन छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति, ग्रेटर नोएडा में NMMS परीक्षा की तैयारी शुरू