Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में अनफिट स्कूल बसों पर आज से होगा एक्शन, 15 दिन के अभियान में ड्राइवरों के लाइसेंस भी होंगे रद

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 06:43 AM (GMT+05:30)

    गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग मंगलवार से 15 दिवसीय 'मिशन सेफ फ्यूचर 2.0' अभियान चलाएगा, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले और अनफिट स्कूली वाहनों को जब्त ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. गौतमबुद्ध नगर में 15 दिवसीय 'मिशन सेफ फ्यूचर 2.0' अभियान शुरू।

    2. नियमों का उल्लंघन करने वाले अनफिट स्कूली वाहन जब्त किए जाएंगे।

    3. बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों और चालकों पर भी कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नियमों का उल्लंघन कर चल रहे स्कूल वाहन और अनफिट स्कूल बसें जब्त होंगी। शासन के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाएगा। 15 दिवसीय यह अभियान मंगलवार से शुरू होगा।

    उपसंभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्कूलों में संचालित अनफिट, अधूरे दस्तावेजों या मानक से कम गुणवत्ता वाले स्कूली वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बच्चों के साथ लापरवाही स्वीकार नहीं 

    जिन विद्यालयों द्वारा ऐसे दोषपूर्ण वाहनों से बच्चों को लाने और छोड़ने का कार्य हो होगा उनका पंजीयन निलंबित या निरस्त कर कार्रवाई होगी। संबंधित चालकों के लाइसेंस भी निलंबित या रद किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की जान जोखिम में डालने की लापरवाही स्वीकार नहीं है।

    अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को भेजने वाले वाहनों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें। यह अभियान छात्रों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में शुरू किया जा रहा है। परिवहन विभाग इस अभियान में अभिभावकों का भी सहयोग लेगा।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में फिटनेस का 'बड़ा खेल': अनफिट स्लीपर बसों को बांटे गए सर्टिफिकेट, ATS का रजिस्ट्रेशन रद

    यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती में मेडिकल अनफिट उम्मीदवारों को नौकरी का आखिरी मौका, 31 जुलाई तक दोबारा कर सकेंगे अपील