सांस फूलती रही फिर भी करवाईं 100 उठक-बैठक, 10वीं की छात्रा का पैर सूजा; नोएडा में स्कूल की जांच की आदेश
नोएडा के शास्त्री विद्या मंदिर स्कूल में विज्ञान की किताब न लाने पर एक छात्रा को 100 उठक-बैठक का दंड दिया गया, जिससे उसके पैरों में सूजन आ गई। ...और पढ़ें

स्कूल पर छात्रा से उठक बैठक कराने का आरोप। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
छात्रा को विज्ञान किताब न लाने पर 100 उठक-बैठक का दंड
अभिभावक ने जिलाधिकारी से की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेश
स्कूल प्रधानाचार्य ने आरोपों को नकारा, जमीनी विवाद का दावा किया
जागरण संवाददाता, नोएडा। गढ़ी असगरपुर स्थित शास्त्री विद्या मंदिर स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा को विज्ञान की किताब नहीं लाने पर 100 बार उठक-बैठक कराने का आरोप लगाया गया है। अभिभावक अजय अवाना ने स्कूल के शिक्षक कृष्णकांत तिवारी के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की है।
घर लौटने पर पैरों में सूजन
अभिभावक ने बताया कि उनकी बेटी 30 जुलाई को स्कूल गई थी, लेकिन घर लौटने पर उसके पैरों में सूजन और तेज बुखार हो गया। पूछने पर बच्ची ने बताया कि विज्ञान के शिक्षक ने किताब न लाने पर उसे 100 बार उठक-बैठक करने का दंड दिया।
इस घटना के बाद, अभिभावक ने स्कूल की प्रधानाचार्या रेणू शर्मा से फोन पर बात की, लेकिन उन्होंने बाहर होने का बहाना बनाकर फोन काट दिया। अगले दिन स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या ने बच्ची की टीसी काटने की धमकी दी।
सभी बच्चों की टीसी रोकने
अजय अवाना ने बताया कि उनके चार बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों की टीसी रोकने की बात कहकर उन्हें स्कूल न भेजने के लिए कहा है, जिससे बच्चों के भविष्य पर संकट आ गया है।
खबरें और भी
विज्ञान की किताब निकालो
छात्रा ने दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि लंच के बाद विज्ञान विषय का क्लास लगी। शिक्षक कृष्णकांत तिवारी पढ़ा रहे थे। उन्होंने कक्षा के बीच से मुझे कहा कि विज्ञान की किताब निकालो।
किताब न होने के कारण सर ने कक्षा से बाहर निकाल दिया और 100 बार उठक बैठक करने को कहा। फिर कहा कि कान पकड़े रहो, कान छोड़ने पर बीस उठक बैठक और करनी पड़ेगी।
मेरे साथ अन्य बच्चे भी उठक बैठक कर रहे थे। मैंने सर से सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही, लेकिन उन्होंने कहा कि बहाना मत करो चुपचाप उठक बैठक करो।
स्कूल में बच्ची के साथ किसी भी शिक्षक ने ऐसा कुछ नहीं किया है। अभिभावक के आरोप झूठे हैं। जमीन के विवाद को लेकर अभिभावक स्कूल की छवि खराब कर रहा है।
- रेणु शर्मा, प्रधानाचार्या, शास्त्री विद्या मंदिर, सेक्टर 131
स्कूल प्रधानाचार्या को अंतरिम कमिटी बनाकर जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। शिकायत सही पाए जाने पर सकूल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
- चंद्रशेखर, डीआईओएस,गौतमबुद्ध नगर
यह भी पढ़ें- IGL बिल के नाम से भेजी APK फाइल, डाउनलोड करते ही बैंक खाता खाली; नोएडा में 4 लोगों से लाखों की ठगी
यह भी पढ़ें- ‘थाने चलो, शिकायत मिली है’, ग्रेटर नोएडा में पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने धमकाकर GST एडवाइजर से वसूले 29 लाख