Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रास्ते में टूट गई कांवड़ तो परेशान न हों शिवभक्त, जानिए जेवर में कांवड़ियों के लिए क्या है खास इंतजाम

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:29 AM (GMT+05:30)

    कमिश्नरेट पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की है, जिसमें कांवड़ खंडित होने पर शिवभक्तों को नई कांवड़ उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कांवड़ियों की ...और पढ़ें

    कमिश्नरेट पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की है। जागरण

    कमिश्नरेट पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की है। जागरण

    HighLights

    1. पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की।

    2. खंडित कांवड़ होने पर नई कांवड़ उपलब्ध कराई जाएगी।

    3. अस्थाई चौकियों पर जलपान, प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस की सुविधा।

    जागरण संवाददाता, जेवर। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। कांवड़ यात्रा के दौरान यदि किसी कांवड़िए की कांवड़ किसी कारणवश खंडित हो जाती है, तो पुलिस उसकी यात्रा को बाधित नहीं होने देगी।

    इसके लिए सभी थानों पर पांच या उससे अधिक कांवड़ पुलिस ने पहले ही लाकर रिजर्व रख ली हैं। कांवड़ खंडित होने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर कांवड़िए की मदद करते हुए नई कांवड़ उपलब्ध कराई जाएगी।

    कांवड़ खंडित हो जाती है, तों निराश होने की जरूरत नहीं 

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा से जुड़ी हुई है। इसलिए यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी धार्मिक भावनाओं का भी पूरा सम्मान किया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान यदि रास्ते में किसी भी शिवभक्त की कांवड़ खंडित हो जाती है, तों उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं हैं।

    कमिश्नरेट पुलिस ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पहले ही पुलिस कर्मियों को हरिद्वार और अनूपशहर भेजकर रिजर्व कांवड़ मंगाकर रख ली हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित पुलिस थाने या फिर अस्थाई बनाई गई पुलिस चौकियों नई कांवड़ की व्यवस्था कराकर शिवभक्त को सौंपते हुए उनकी आगे यात्रा शुरू करा दी जाएगी।

    मदद पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तैनात

    कांवड़ मार्गों पर बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकियों पर कांवड़ यात्रियों के जलपान के अलावा प्राथमिक उपचार और दुर्घटना के दौरान तत्काल मदद पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तैनात की गई हैं, पुलिसकर्मियों को भी संवेदनशीलता के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अंधेरे से बचाव के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कांवड़ियों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं।

    पुलिस प्रशासन ने शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी पुलिसकर्मी या पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें: यमुना सिटी बनेगी शिक्षा का नया हब, सात विश्वविद्यालयों के निर्माण से बदलने जा रही है इलाके की तस्वीर