Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा: हरनंदी को तैरकर पार कर रहा युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:56 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर-63 में 24 वर्षीय सूरज शराब पीने के बाद हरनंदी नदी पार करते समय डूब गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक ...और पढ़ें

    हरनंदी को तैरकर पार कर रहा डूबा युवक।

    हरनंदी को तैरकर पार कर रहा डूबा युवक।

    HighLights

    1. 24 वर्षीय सूरज शराब पीकर हरनंदी नदी पार करते समय डूबा।

    2. दोस्तों और राहगीरों के सामने हुआ हादसा, बचाने का प्रयास विफल।

    3. पुलिस और एनडीआरएफ टीम द्वारा युवक की तलाश अभी भी जारी।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के 25 फुटा कॉलोनी की झुग्गियों में 24 वर्षीय सूरज रहता था। वह मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार देर शाम को शराब पीने के बाद हरनंदी को तैरकर पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच वह हरनंदी में डूबने लगा।

    वहीं, दोस्तों के अलावा राहगीरों ने शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूबता चला गया। लोगों ने युवक की मां आए पुलिस को जानकारी दी।

    टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाया

    पुलिस ने गोताखोर को करीब 10-12 फुट गहरे पानी में उतारा, लेकिन देर रात तक कोई युवक नहीं मिला। सुबह को एनडीआरएफ टीम बुलाकर सर्च अभियान चलाया। टीम ने स्टीमर से करीब तीन किलोमीटर बेसिन क्षेत्र में अभियान चला रही है। अभी तक युवक का पता नहीं चला। पुलिस ने स्वजन कि ओर से कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में जलभराव बना मासूम की मौत का कारण, खाली प्लॉट में डूबा सात साल का बच्चा

    पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे

    हरनंदी में पूर्व में भी कई लोगों के डूबने के मामले सामने आ चुके हैं। सेक्टर-63 डूब क्षेत्र में बसाबट होने के चलते हरनन्दी तक उनकी पहुंच रहती है। लोग नहाने व अन्य काम भी करते रहते हैं।