दिल्ली में जलभराव बना मासूम की मौत का कारण, खाली प्लॉट में डूबा सात साल का बच्चा
बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके के संजय कॉलोनी में एक खाली प्लाट में बारिश के पानी में डूबने से सात साल के बच्चे रेहान की मौत हो गई। बच्चा शौच के ल ...और पढ़ें

समयपुर बादली के संजय कालोनी में खाली प्लॉट में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई।
HighLights
सात वर्षीय रेहान की जलभराव वाले प्लाट में डूबकर मौत।
शौच के लिए गया बच्चा, पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा।
स्थानीय लोगों में जलभराव को लेकर भारी गुस्सा और आक्रोश।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली इलाके के संजय कालोनी में खाली प्ल\ट में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खाली प्लाट के पास शौच के लिए गया था, इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और पानी में डूब गया। हादसे के समय मृतक रेहान का छोटा भाई भी साथ था।
पुलिस की शुरुआती जांच में बच्चे की मौत डूबने से हुई है, क्योकि मौके पर पानी लगातार बारिश के चलते भरा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रेहान और उसका पांच साल का छोटा भाई दोनों बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा आठ बजे संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर व संजय कालोनी के पास खाली प्लाट में शौच के लिए गए थे। बताया जाता है कि रेहान ऊंची जगह पर बैठकर शौच कर रहा था। इसी दौरान तभी उसका पैर फिसल गया, वह नीचे खाली प्लॉट में गिर गया।
प्लॉट में करीब चार फुट पानी भरा हुआ
आशंका है कि प्लॉट में करीब चार फुट पानी भरा हुआ है। पानी में रेहान को डूबता देख, छोटा भाई घबरा कर मौके से घर भाग गया। उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। करीब दो घंटे बाद पीड़ित परिवार को पता चला कि रेहान खाली प्लॉट में डूब गया है।
खबरें और भी
इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। जहां पानी से निकालने पर पाया कि रेहान की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद परिवार ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर घर चले गए। इसके बाद शव दफनाने की तैयारी करने रहे थे। लेकिन इस घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी।
शव कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया
बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया हालांकि बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए । फिलहाल पुलिस छोटे भाई से पूछताछ की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है यह खाली प्लॉट किसका है।
मृतक रेहान माता-पिता और एक छोटे भाई के साथ संजय कालोनी में रहता था। उसका पिता लोडर का काम करता है। इस घटना के बाद से इलाके में गुस्से का माहौल है और स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार हो रही बारिश के जलभराव ने मासूम की जान ले ली। इस घटना के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।