Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या या आत्महत्या? नोएडा में बैंक प्रबंधक के घर फंदे से लटकी मिली नौकरानी की लाश

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 01:34 PM (GMT+05:30)

    नोएडा के सेक्टर 51 में एक बैंक प्रबंधक के घर काम करने वाली नौकरानी रूबी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर मामले को ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    HighLights

    1. नोएडा में बैंक प्रबंधक के घर मिली नौकरानी की लाश।

    2. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।

    3. शव पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 51 ई ब्लाक स्थित चार मंजिला भवन में तरुण गाबा परिवार संग रहते हैं। नीचे के दो तल पर उनके भाई का परिवार रहता है। वह बैंक में प्रबंधक हैं।

    उनके घर बिहार कटियार के सिरकोल गांव की उमा और उसकी बेटी रूबी बतौर घरेलू सहायिका काम करते है। शनिवार शाम को रूबी ने काम करने के बाद चौथे तल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    जानकारी होने पर स्वजन और पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम को भेजा। स्वजन ने हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाया। पुलिस पर मामले को दबाने और ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। थाने और घर के बाहर एकत्रित होकर आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    सेक्टर 49 थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले में जांच कर रही। शुरुआती जांच में शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फोन नंबर की सीडीआर भी खंगाल रही।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में लोकसभा के निदेशक ने फ्लैट में की आत्महत्या, 15 पेज के सुसाइड नोट में 70 लाख के कर्ज का जिक्र

    यह भी पढ़ें- नोएडा में दिनदहाड़े AC की आउटडोर यूनिट उड़ा ले गए चोर, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात