Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में दिनदहाड़े AC की आउटडोर यूनिट उड़ा ले गए चोर, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:40 AM (IST)

    नोएडा के भंगेल इलाके में एक निजी फाइनेंस कंपनी के बाहर से दिनदहाड़े AC की आउटडोर यूनिट चोरी हो गई। यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार ...और पढ़ें

    नोएडा में दिनदहाड़े AC की आउटडोर यूनिट चोरी। (वीडियो ग्रैब)

    नोएडा में दिनदहाड़े AC की आउटडोर यूनिट चोरी। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. नोएडा के भंगेल में दिनदहाड़े AC आउटडोर यूनिट चोरी।

    2. चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाना फेज-2 क्षेत्र के भंगेल इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक निजी फाइनेंस कंपनी के बाहर लगी एयर कंडीशनर (AC) की आउटडोर यूनिट को दो चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

    CCTV फुटेज में दोनों आरोपी बेखौफ होकर AC की आउटडोर यूनिट उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात दिन के समय हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई यूनिट बरामद की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर कसेगी नकेल, रात में भी सक्रिय होंगी विभाग की टीमें; पुराने लखनऊ से ग्रामीण इलाकों तक होगी सख्त चेकिंग

    यह भी पढ़ें- मोहाली शूटिंग रेंज में चोरी करने वाला गिरफ्तार; 8 लैपटाॅप, 2 प्रिंटर और 3 एलईडी बरामद