नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेगी पहली कमर्शियल फ्लाइट, 16 शहरों के लिए शुरू होंगी उड़ानें; देखें टाइमिंग और लिस्ट
नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होंगी, पहली फ्लाइट सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इंडिगो एयरलाइंस पहले दिन लखनऊ, हैदराबा ...और पढ़ें
-1778201114867_m.webp)
नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होंगी, पहली फ्लाइट सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ानें शुरू।
पहली फ्लाइट बेंगलुरु के लिए सुबह 8:35 बजे।
1 जुलाई तक 16 शहरों से जुड़ेगा एयरपोर्ट।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को देश के चार शहरों के लिए विमान उड़ान भरेंगे। पहली फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8.05 बजे नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगी। रनवे से सुबह 8.35 बजे पहली फ्लाइट बेंगलुरु के लिए टेकआफ करेगी।
इसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट से कमर्शियल सेवा की शुरूआत हो जाएगी। पहले दिन नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु और अमृतसर के लिए इंडिगो की उड़ान होंगी।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे से टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई। 16 जून से जम्मू के लिए भी नोएडा एयरपोर्ट से प्रतिदिन विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एक जुलाई से देश के 16 शहरों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से सीधे उड़ान उपलब्ध होंगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के इंतजार 15 जून को समाप्त हो जाएगा। लखनऊ से इंडिगो का विमान यात्रियों को लेकर उड़ान भरकर 8.05 मिनट पर नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा।
इसके साथ ही 15 जून की तारीख नोएडा एयरपोर्ट के इतिहास में दर्ज हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस एक जुलाई तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चरणबद्ध तरीके से देश के 16 शहरों के लिए यात्री विमान सेवा शुरू करेगी।
इसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में बेंगलुरु तक सीधे विमान सेवा से जुड़ जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए इंडिगो ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे से अपनी वेबसाइट, एप, ट्रैवल पार्टनर के जरिये टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है।
इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी आफिसर आलोक सिंह ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर का प्रवेश द्वार बनेगा। इंडिगो एनसीआर में संचालित हो रहे तीनों एयरपोर्ट से यात्री सेवा करने वाली एयरलाइंस कंपनी है। नेटवर्क का विस्तार जारी रखते हुए किफायती, समयनिष्ठ और आरामदेह यात्रा सेवा देने के लिए इंडिगो प्रतिबद्ध है।
8.05 मिनट पर उतरेगा पहला यात्री विमान
नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान बेंगलुरु की सुबह 8.35 मिनट पर होगी। 8.35 मिनट पर हैदराबाद से उड़ान भरकर नोएडा एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद सुबह 10.10 बजे नोएडा एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए पहली उड़ान होगी। पहले दिन नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु और अमृतसर से विमान यात्रियों को लेकर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। 16 जून को एयरपोर्ट से जम्मू के लिए 10.05 मिनट पर पहली उड़ान होगी।
खबरें और भी
एक जुलाई से जुड़ेंगे 16 शहर
नोएडा एयरपोर्ट से एक जुलाई को देश के 16 शहरों के लिए सीधे विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसमें लखनऊ, बरेली, हैदराबाद, बेंगलुरु, अमृतसर, नवी मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, किशनगढ़, जयपुर, पंतनगर, चंडीगढ़ और जम्मू शामिल हैं।