दादरी से जेवर तक शिक्षा विभाग में अफसरों का टोटा, एक BEO संभाल रहा नोएडा के चार ब्लॉक की जिम्मेदारी
गौतमबुद्ध नगर में खाली पड़े बीईओ पदों के कारण एक ही अधिकारी पर चारों ब्लॉकों की जिम्मेदारी है। इससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और निपुण रैंकिं ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
गौतमबुद्ध नगर में एक बीईओ पर चारों ब्लॉकों की जिम्मेदारी।
दादरी, जेवर, दनकौर में बीईओ पद लंबे समय से खाली।
जिले की निपुण रैंकिंग 35वें स्थान पर गिरी।
आशीष चौरसिया, ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के सबसे हाइटेक जिले में गिने जाने वाले और एजुकेशन हब बन रहे गौतमबुद्ध नगर के चारों ब्लाक की जिम्मेदारी सिर्फ एक बीईओ के कंध पर रखी गई है।
जिले के दादरी, जेवर और दनकौर ब्लाक के बीईओ पद लंबे समय से खाली होने के चलते बिसरख जिले में तैनात बीईओ को ही प्रभारी बना रखा गया है। इसके चलते ब्लाक स्तर के होने वाले कामों के साथ ही जिले की निपुण में रैंकिंग भी गिरती हुई दिखाई दे रही है।
निपुण रैंकिंग में नोएडा की 35वीं रैंकिंग
बता दें कि इस वर्ष आई निपुण की रैंकिंग में जिले का स्थान 35 वें नंबर पर रहा था। इसमें भी जिले का सबसे हाइटेक ब्लाक कहे जाने वाले बिसरख की स्थिति सबसे निराशजनक रही थी, जहां एक ओर शासन और जिला प्रशासन प्रदेश की सबसे बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का दावा करता है, वहीं जिले में सिर्फ एक ही बीईओ की तैनाती है और उसे ही जिले के अन्य तीन ब्लाकों की जिम्मेदारी दे रखी गई है।
इससे ब्लाक स्तर के शिक्षा से जुड़े कामों में देरी तो हो ही रही है। साथ ही निपुण में रैंकिंग को सुधारने के प्रयासों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
शिक्षा विभाग को इस सत्र में उम्मीद थी कि उनके खाली पड़े दादरी, जेवर और दनकौर ब्लाक को बीईओ मिल जाएंगे, जिससे वह व्यवस्थाओं में सुधार ला सकेंगे, लेकिन एक बार फिर से शिक्षा विभाग के उम्मीदों पर पानी फिर गया। बिसरख में तैनात बीईओ चंद्रभूषण के चारों ब्लाकों की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे हैं।
कई बार जिम्मेदारों से जिले के सभी ब्लाकों पर बीईओ की नियुक्ति किए जाने की मांग की जा चुकी है। एक बीईओ को चारों ब्लाक की जिम्मेदारी दे रखी गई है, जिससे काम प्रभावित हो रहे हैं।
प्रवीन शर्मा, जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतमबुद्ध नगर
खबरें और भी
बिसरख ब्लाक के बीईओ को जिले के बाकी के तीन ब्लाकों का प्रभारी बना रखा गया है। इससे कामों पर प्रभाव पड़ रहा है। जिम्मेदारों को खाली पड़े पदों पर नियुक्ति करनी चाहिए।
मेघराज भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया
शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीन ब्लाक में बीईओ के पद रिक्त हैं, जिनके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
राहुल पंवार, बीएसए