विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में बुजुर्ग को Form 16 की जानकारी लेना पड़ा महंगा, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से गायब हुए 9 लाख

Updated: Sat, 15 Aug 2026 10:34 AM (IST)

नोएडा में दो बुजुर्गों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 17 लाख रुपये ठगे गए। एक को क्रेडिट कार्ड बनवाने और दूसरे को इनकम टैक्स फॉर्म देने के बहाने ठगों ने एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते खाली कर दिए।

दोनों पीड़ितों ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में मामले दर्ज कराए।

दोनों पीड़ितों ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में मामले दर्ज कराए।

HighLights

  1. नोएडा में दो बुजुर्गों से 17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी।

  2. क्रेडिट कार्ड और इनकम टैक्स फॉर्म के बहाने ठगों ने फंसाया।

  3. एपीके फाइल भेजकर बैंक खातों से पैसे निकाले गए।

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 61 के रहने वाले कपड़ा कारोबारी राजेश के पास 18 मई 2025 को ठग का बैंक कर्मी बनकर फोन आया। ठग ने घर बैठे क्रेडिट कार्ड बनाने का आफर दिया। राजेश को फॉर्म भरवाने की आड़ की एपीके फाइल भेज दी।

फाॅर्म भरने के बाद ठग ने कहा आवेदन हो गया है और जल्द क्रेडिट कार्ड मिल जायेगा। अगले दिन पीड़ित के बैंक खाते से आठ लाख रुपये कट गए। उधर, सेक्टर 107 के रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी हेमंत ने गूगल इनकम टैक्स फाॅर्म 16 की जानकारी की।

तीन जुलाई को ठग ने फोन किया। फार्म देने के बहाने एपीके फाइल डाउनलोड कर ली। उनके बैंक खाते से नौ लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। दोनों पीड़ितों ने शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने में मामले दर्ज कराए।

यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से IGI तक आसान होगा सफर, नमो भारत कनेक्टिविटी पर अगले सप्ताह मंथन

यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस के जांबाजों का सम्मान, गैलेंट्री मेडल से लेकर DGP पदक तक कई अधिकारियों-कर्मियों को मिला पुरस्कार