विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में चलती कैब बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:58 AM (IST)

नोएडा के सेक्टर-104 में सोमवार देर रात एक वैगनआर कैब में अचानक आग लग गई। चालक ने धुंआ देखकर तुरंत ...और पढ़ें

HighLights

  1. नोएडा में चलती वैगनआर कैब में लगी आग।

  2. चालक ने धुंआ देखकर कूदकर बचाई अपनी जान।

  3. दमकल विभाग ने आग बुझाई, कारण स्पष्ट नहीं।

जागरण संवाददाता, नोएडा। एक वैगनऑर कैब सोमवार देर रात सेक्टर-104 रेड लाइट से आमरपाली सफायर की तरफ जा रही थी। रास्ते में सेक्टर-100 विला के सामने कैब के इंजन के पास से चालक को धुंआ उठता दिखा।

रफ्तार मंदी कर कैब को सड़क किनारे करने लगा तो धुआं लपटों में तब्दील हो गया। चालक ने एकाएक गेट खोला और तेजी से बाहर आ गया। इतने में आग फैलती चली गई। आग के बीच हुए तेज आवाज के साथ कैब कके शीशे भी टूट गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि एक गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है

हीट होने पर भी वाहन को चलाने से बचें

अग्निशमन पुलिस ने अपील की है कि लगातार कैब या वाहन को चलाने से बचें। ओवरहीट होने से वाहन में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। वाहन की समय-समय पर सर्विस कराते रहना चाहिए। डैशबोर्ड के आसपास ज्वलनशील वस्तु रखने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर मार्केट में एक दुकान में लगी आग, धुएं में अंदर फंसे एक युवक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें- 450 परिवारों में लौटी खुशियां, लेकिन दो घरों के बुझ गए चिराग, दो दमकलकर्मियों की वीरता को सलाम