विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर मार्केट में एक दुकान में लगी आग, धुएं में अंदर फंसे एक युवक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Published: Fri, 14 Aug 2026 09:12 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में आग लग गई। इस ...और पढ़ें

सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में आग लग गई। जागरण

सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में आग लग गई। जागरण 

HighLights

  1. शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में देर रात सीएनसी दुकान में लगी आग।

  2. आग में फंसे दो युवकों में से एक की हुई मौत।

  3. दूसरा युवक गंभीर हालत में दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली अंतर्गत शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में बृहस्पतिवार देर रात एक सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान में लगी आग के दौरान अंदर फंसे दो युवकों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक धुएं और आग के कारण दोनों बेहोश हो गए थे। अस्पताल ले जाने पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग करने वाली दुकान में आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आग की स्थिति को देखते हुए विद्युत विभाग से संपर्क कर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि बचाव कार्य में कोई अतिरिक्त खतरा न हो।

दो युवकों को बाहर निकाला

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि घटना के समय दुकान के अंदर दो लोग सो रहे थे। दमकल विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दुकान के अंदर से अल्तमस और अमन नाम के दो युवकों को बाहर निकाला। दोनों धुएं के कारण दम घुटने से बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्तमस को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। वहीं अमन की हालत गंभीर बनी हुई है।

लकड़ी कटिंग का सामान जलकर नष्ट

दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गई थीं, लेकिन एक ही गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया। आग से दुकान में रखा फर्नीचर और लकड़ी कटिंग का सामान जलकर नष्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।