Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा प्राधिकरण-बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक और जान, मां के इकलौते सहारे की नाले में डूबकर मौत

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 05:49 PM (GMT+05:30)

    नोएडा के सेक्टर 58 में प्राधिकरण की लापरवाही से 28 वर्षीय आर्यन की नाले में गिरकर मौत हो गई। बारिश के दौरान पानी भरे होने से ढीली स्लैब पर पैर फिसलने ...और पढ़ें

    युवक सड़क पर पानी भरा होने के चलते नाले पर पड़ी स्लैब से होकर जा रहा था। उनमें से एक स्लैब सही तरीके से नहीं लगी थी। सौरभ राय

    युवक सड़क पर पानी भरा होने के चलते नाले पर पड़ी स्लैब से होकर जा रहा था। उनमें से एक स्लैब सही तरीके से नहीं लगी थी। सौरभ राय

    HighLights

    1. नोएडा सेक्टर 58 में 28 वर्षीय युवक की दुखद मौत।

    2. प्राधिकरण की लापरवाही से ढीली नाले की स्लैब बनी जानलेवा।

    3. बारिश के दौरान पानी भरे रास्ते में नाले में गिरा आर्यन।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा विकास प्राधिकरण और बिजली विभाग की लापरवाही की एक और भारी कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वर्षा के दौरान सड़क पर पड़े नाले की ढीली स्लैब पर से गुजरते समय युवक नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने सेक्टर 58 थाना में बिजली विभाग और प्राधिकरण के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

    हर रोज की तरह जा रहा था फैक्ट्री

    मामला सेक्टर-58 का है। मृतक की पहचान आर्यन (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-22 चौड़ा गांव में रहता था। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जब आर्यन अपनी फैक्ट्री जा रहा था।

    जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था। आर्यन नाले पर बिछी स्लैब से होकर जा रहा था। एक स्लैब सही तरीके से नहीं लगा था, जिसके कारण वह अचानक नाले में गिर गया और डूबने लगा।

    ढाई साल से फैक्ट्री में कर रहा था काम

    आर्यन सेक्टर-58 के ए-27 स्थित ‘लेंतो इंडस्ट्रीज’ नामक इन्वर्टर निर्माण कंपनी में क्वालिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह पिछले ढाई साल से वहां काम कर रहा था। पॉलिटेक्निक के बाद उसने बीटेक पूरा किया था और हाल ही में बीटेक का रिजल्ट भी आया था।

    खबरें और भी

    साथी ने बताई घटना की पूरी बात

    आर्यन के सहकर्मी नीरज ने बताया कि नाले की गहराई महज ढाई से तीन फीट है। नाले के ठीक बराबर में बिजली का खंभा भी लगा हुआ है। संभावना है कि बारिश के पानी में करंट लगने से युवक बेहोश हुआ और फिर डूब गया।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं

    पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।

    पिता की हो चुकी है मौत, मां रह गई अकेली

    आर्यन मूलत: फर्रुखाबाद जिले की कायम तहसील के ऊंचा मोहल्ला गंगा दरवाजा का रहने वाला था। परिवार में केवल मां और वह दोनों ही थे। पिता की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी।

    परिजनों में आक्रोश

    घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने नोएडा प्राधिकरण व बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। मृतक के चाचा अनमोल ने सेक्टर-58 थाने में नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। परिवार ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा बना 'तालाब सिटी', बारिश की पहली परीक्षा में प्राधिकरण 'फेल'; लो-लाइंग एरिया डूबे और हाइटेक वाले हैरान

    यह भी पढ़ें- नोएडा: हरनंदी को तैरकर पार कर रहा युवक डूबा, तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम