नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से शुरू होगी यात्री सेवा, बस और टैक्सी कनेक्टिविटी तैयार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से यात्रियों का आवागमन शुरू होगा। विभिन्न राज्यों के परिवहन निगमों और टैक्सी कंपनियों ने यात्रियों की सुगम आवाजाही ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से यात्रियों का आवागमन शुरू होगा।
HighLights
नोएडा एयरपोर्ट पर 15 जून से यात्री आवागमन शुरू।
विभिन्न राज्यों के परिवहन निगमों से अनुबंध हुए।
टैक्सी कंपनियां भी यात्रियों की सेवा को तैयार।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून को यात्रियों का आवागमन शुरू हो जाएगा, लेकिन नोएडा एयरपोर्ट जाने के लिए सड़क परिवहन सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि विभिन्न राज्योंं के परिवहन निगमों की बसों का संचालन भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. (यापल) ने विभिन्न राज्यों के परिवहन निगम के साथ टैक्सी सर्विस कंपनियों के साथ अनुबंध कर रखे हैं। परिवहन निगम और टैक्सी कंपनियों की सर्विस शुरू होने से यात्रियों के लिए नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने की चुनौती हल हो पाएगी।
नोएडा एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 750 मीटर की दूरी पर है। एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। एयरपोर्ट से यात्री सेवा शुरू न होने के कारण परिवहन निगम आदि ने अपनी सेवा शुरू नहीं की हैं, जबकि यापल परिवहन निगमों के साथ कई माह पहले ही अनुबंध कर चुका है।
एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री विमान सेवा शुरू होने को देखते हुए परिवहन निगम की बसों का संचालन भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि एयरपोर्ट से यात्री सेवाओं के शुरू होने के साथ ही परिवहन सेवा की भी शुरुआत हो जाएगी।
खबरें और भी
यात्रियों को एयरपोर्ट तक आवाजाही में कोई मुश्किल नहीं होगी। टैक्सी कंपनियां भी अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। यापल के साथ उनका पूर्व में ही अनुबंध हो चुका है।
इन राज्य के परिवहन निगम करेंगे नोएडा एयरपोर्ट के लिए बसों का संचालन
नोएडा एयरपोर्ट तक यात्रियों की आवाजाही के लिए हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अपनी बसों का संचालन शुरू करेंगे। इनके साथ यापल का पूर्व में अनुबंध हो चुका है। इसके जरिये रोहतक, पानीपत, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद आदि शहरों से नोएडा एयरपोर्ट तक बसों का संचालन शुरू होाग।