Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से मजबूत होगी रीजनल कनेक्टिविटी, 1 जुलाई से बरेली से भोपाल तक शुरू होंगी सीधी उड़ानें

    Updated: Thu, 07 May 2026 06:23 PM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। इसके बाद 1 जुलाई से बरेली, जयपुर, भोपाल सहित ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का विस्तार। जागरण ग्राफिक्स

    नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का विस्तार। जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. 15 जून से लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर उड़ानें शुरू।

    2. 1 जुलाई से बरेली, जयपुर, भोपाल के लिए भी विस्तार।

    3. इंडिगो एयरलाइंस पहली उड़ानें संचालित करेगी।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी शुरुआत होने जा रही है। 15 जून से एयरपोर्ट से लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद और अमृतसर के लिए सीधी उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं 1 जुलाई से बरेली, जयपुर, भोपाल समेत देश के कई अन्य शहरों के लिए भी सीधी उड़ान सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान 15 जून को लखनऊ के रास्ते बेंगलुरु के लिए संचालित होगी। इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सेवा शुरू कर रही है। इसके लिए टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में इंडिगो के साथ-साथ अन्य एयरलाइंस कंपनियों की सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से जोड़े जाने की योजना है, हालांकि अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अभी तक अपनी शुरुआत की तिथि स्पष्ट नहीं की है।

    एयरपोर्ट को हाल ही में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो से एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम का अनुमोदन मिलने के बाद उड़ान संचालन को अंतिम हरी झंडी मिली थी। इसके बाद इंडिगो ने 15 जून से नियमित उड़ान शुरू करने की घोषणा की।

    फ्लाइट शेड्यूल जारी

    एयरपोर्ट प्रशासन ने पहली फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से सुबह 8:15 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां मात्र 5 मिनट का ठहराव होगा और इसके बाद 8:20 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी।

    खबरें और भी

    आने वाले दिनों में देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ान शेड्यूल जारी किया जाएगा। 1 जुलाई से प्रस्तावित विस्तार के तहत बरेली, जयपुर, भोपाल सहित कई शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही क्षेत्रीय और राष्ट्रीय हवाई संपर्क को नई गति मिलने जा रही है, जिससे यात्रियों के समय और यात्रा दोनों में सुधार होगा।

    यह भी पढ़ें- मुंबई नहीं, बेंगलुरु जाएगी नोएडा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट; IndiGo की उड़ान के लिए बुकिंग शुरू

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग, मुंबई-कश्मीर समेत कई शहरों से होगी सीधी कनेक्टिविटी