Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली शूटिंग रेंज में चोरी करने वाला गिरफ्तार; 8 लैपटाॅप, 2 प्रिंटर और 3 एलईडी बरामद

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 06:15 PM (IST)

    मोहाली के फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज में चोरी के आरोप में युवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक लैपटॉप, दो प्रिंटर और तीन एल ...और पढ़ें

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित और उससे बरामद सामान।

    पुलिस गिरफ्त में आरोपित और उससे बरामद सामान।

    HighLights

    1. आरोपित युवराज सिंह पटियाला क्षेत्र का निवासी है।

    2. पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया।

    3. कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया, होगी पूछताछ।

    जागरण संवादाता, मोहाली। फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज में हुई चोरी के मामले में मोहाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवराज सिंह पटियाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चहल का रहने वाला है।

    उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लेनोवो कंपनी के लैपटाॅप, 2 ब्रदर कंपनी के प्रिंटर और 3 एलईडी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

    डीएसपी सिटी-1 गुरचरण सिंह ने बताया कि जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा की शिकायत पर फेज-1 थाने में दर्ज मामले में आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि और कहां-कहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया।