नया नोएडा को सौगात; गंगा एक्सप्रेसवे और Noida एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेगा, 72km के Link Expressway को मंजूरी
नया नोएडा (डीएनजीआईआर) को गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की योजना है। नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में लिंक एक्सप्रेसवे पर रोटरी बनाकर कनेक्टिविटी का प्रस्ताव रखेगा।

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा नया नोएडा। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
नया नोएडा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा
जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
नोएडा प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
जागरण संवाददाता, नोएडा। दादरी नोएडा गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (DNGIR) के रूप में विकसित होने वाले नया नोएडा (209 वर्ग किमी) की अब सीधी कनेक्टिविटी गंगा एक्सप्रेसवे व जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगी, क्योंकि नया नोएडा के तमाम गांव गंगा एक्सप्रेसवे के पास आ रहे है।
गंगा एक्सप्रेसवे तक 72 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेस यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से प्रस्तावित है, जो एक दूसरे को आपस में जोड़ेगा। दोनाें एक्सप्रेसवे के बुलंदशहर से गुजरने से अधिकांश हिस्सा नया नोएडा के गांव से होकर गुजरेगा।
सेक्टर लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे गांव
प्राधिकरण एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे पर रोटरी बनाकर इसे नया नोएडा से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को नया नोएडा के लिए प्रस्तावित बोर्ड में रखा जाएगा।
इस रोटरी के बनने से नया नोएडा के अधिकांश गांव और प्रस्तावित सेक्टर लिंक एक्सप्रेसवे जुड़ जाएंगे। इसको नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा।
18 मीटर की सड़कें 24 मीटर की जाएंगी
प्राधिकरण ओएसडी क्रांति शेखर ने बताया कि इस्टर्न पेरीफेरल के आसपास जहां सड़क बनी है, वहीं से किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी। यही पर ही नया नोएडा का साइट ऑफिस बनाया जाएगा।
जमीन के लिए किसान प्राधिकरण में भी संपर्क कर सकते है। जिन सड़कों की चौड़ाई 18 मीटर है। मास्टर प्लान में 24 मीटर किया जाना है। वहां के गांवों की जमीन लेकर सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Noida Airport का नया 8-लेन प्रोजेक्ट जोड़ेगा 3 बड़े एक्सप्रेसवे, DND से आगरा तक 31km का कॉरिडोर मंजूर

