Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    परी चौक को जाम से मिलेगी मुक्ति, एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी; टाइम और पेट्रोल की होगी बचत

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:57 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परी चौक पर यातायात दबाव कम करने के लिए एलजी गोलचक्कर से सेक्टर 146 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को लिंक रोड से जोड़ रह ...और पढ़ें

    एलजी से शारदा रोटरी तक की सड़क की अड़चन दूर होगी। (सांकेतिक तस्वीर)

    एलजी से शारदा रोटरी तक की सड़क की अड़चन दूर होगी। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. एलजी से सेक्टर 146 तक एक्सप्रेसवे लिंक रोड बन रहा

    2. 25 सितंबर से पहले लिंक रोड चालू करने का लक्ष्य

    3. परी चौक पर जाम कम होगा, समय-ईंधन बचेगा

    रंजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। फिलहाल एलजी से सेक्टर 146 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को लिंक रोड से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

    एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के 25 सितंबर को शुरू होने से पहले इसे क्रियाशील करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे परी चौक पर जाम की समस्या खत्म होगी। वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों बचेगा। इस दिशा में प्राधिकरण एलजी गोलचक्कर से शारदा गोलचक्कर के बीच जमीन की अड़चन दूर करने में जुटा हुआ है।

    C-130-1-NOI1780-461986

    दरअसल, एलजी से शारदा गोलचक्कर के बीच सिंगल रोड पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। एक तरफ की सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही होती है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लिंक रोड के शुरू होने से इस मार्ग पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ेगा। इसे देखते हुए प्राधिकरण यहां एक निजी संस्था के साथ जमीनी विवाद को सुलझाने में जुटा हुआ है।

    सिंगल रोड बनी है परेशानी की वजह

    मौजूदा समय में एलजी से शारदा रोटरी के बीच सड़क सिंगल होने के कारण सुबह-शाम भारी दबाव रहता है। नालेज पार्क एक, दो व तीन, सेक्टर गामा एक, डेल्टा, सूरजपुर, फेज दो, भंगेल, परी चौक, कासना आदि की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं।

    खबरें और भी

    सड़क तंग होने की वजह से अक्सर जाम लग जाता है और हादसों की आशंका भी बनी रहती है। खासकर कॉलेज खुलने और छुट्टी के समय छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इस रोड के लिए जमीन की अड़चन दूर होने से काफी सहूलियत होगी।

    एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी

    प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे से लिंक रोड जुड़ने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की संख्या और बढ़ जाएगी। दबाव को देखते हुए चौड़ीकरण का काम युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। सेक्टर गामा एक से एलजी की तरफ जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण पहले ही शुरू हो चुका है और एलजी गोलचक्कर के पास काम पूरा भी हो गया है। अब एलजी से शारदा रोटरी के बीच जो बाधाएं बची हैं उन्हें दूर कर सड़क को डबल लेन किया जाएगा।

    25 सितंबर से पहले है लिंक रोड की डेडलाइन

    प्राधिकरण का दावा है कि 25 सितंबर से पहले जमीनी विवाद को सुलझा लिया जाएगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग और जमीन संबंधी बाधाएं दूर कर तेजी से डामरीकरण और मार्किंग का काम होगा। 25 सितंबर से पहले इसे जनता के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। प्राधिकरण को उम्मीद है कि लिंक रोड शुरू होने के बाद एलजी गोलचक्कर और शारदा रोटरी पर लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो जाएगा और ग्रेटर नोएडा के वेस्ट जोन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

    जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह का कहना है कि लिंक रोड पर हरनंदी के ऊपर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही एलजी से शारदा के बीच सड़क चौड़ीकरण में जमीनी अड़चन भी दूर कर ली जाएगी। इसके बन जाने से एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले वाहनों को सीधी एंट्री-एग्जिट मिलेगी। इससे न केवल ट्रैफिक सुगम होगा बल्कि ईंधन और समय दोनों की बचत होगी।

    यह भी पढ़ें- आज बंद रहेंगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूल और कॉलेज, भारी वाहनों की एंट्री बैन; जेवर-खुर्जा मार्ग डायवर्ट

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, YEIDA की चेतावनी से मची खलबली