Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में 23 हजार लगवाकर 50 हजार कमाने का झांसा देकर ठगे 71 लाख, PM मोदी-वित्त मंत्री के नाम से जीता भरोसा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:12 AM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 71 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने पीएम और वित्त मंत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल कर एक पॉन्जी स्कीम में ...और पढ़ें

    पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही।

     पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही।

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में व्यक्ति से 71 लाख रुपये की साइबर ठगी।

    2. ठगों ने पीएम-वित्त मंत्री की तस्वीरों का किया इस्तेमाल।

    3. पॉन्जी स्कीम में निवेश का झांसा देकर फंसाया।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। पौंजी स्कीम में 23 हजार रुपये लगाकर 50 हजार कमाने के झांसे में लेकर साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक व्यक्ति से 71 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीएम और वित्त मंत्री के फोटो लगे विज्ञापन व वीडियो दिखाकर विश्वास दिलाया।

    खुद को वित्त मंत्रालय से जुड़े होने का दावा किया। फोन उठाना बंद करने और रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही।

    रकम कमाने के दिए सुबूत

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले विनोद कुमार प्राइवेट कंपनी कार्यालय में प्रबंधक हैं। उन्होंने जनवरी 2026 में फेसबुक पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के फोटो लगा विज्ञापन देखा था। इसमें के साथ दी वीडियो में 23 हजार रुपये का निवेश पर दोगुना रिटर्न का दावा किया।

    इसमें दिए नंबरों पर संपर्क किया तो दिया शर्मा और सूरज रेड्डी नाम के ठगाें से बात हुई। दोनों ने विश्वास दिलाने के लिए लोगों के रकम कमाने के साक्ष्य पेश किए। विनोद ने विश्वास 28 जनवरी को 1.50 लाख रुपये निवेश किए तो तीन मार्च को खाते में 50 हजार रुपये आ गए।

    खबरें और भी

    ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों की पड़ताल शुरू

    इसके बाद विनोद ने 16 बार में कमीशन, टैक्स, इश्योरेंस आदि मद के नाम पर ठगों के बताए बैंक खाते में 71 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसों की जरूरत पड़ने पर चार अगस्त को रकम निकालनी चाही तो ठगों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया।

    पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही। ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: फसल बर्बाद हुई तो मिलेगा मुआवजा, 31 अगस्त तक किसान करा लें बीमा; जानें कितना लगेगा प्रीमियम

    यह भी पढ़ें- इन छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति, ग्रेटर नोएडा में NMMS परीक्षा की तैयारी शुरू