Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में 4 फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में गिरी कार, अचानक सामने आ गया था बाइक सवार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:21 PM (GMT+05:30)

    ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में तिलपता गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। ह ...और पढ़ें

    तेज रफ्तार कार एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। एआई इमेज

    तेज रफ्तार कार एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। एआई इमेज

    HighLights

    1. बाइक सवार को बचाने में कार नाले में गिरी।

    2. ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर के पास हादसा।

    3. कार चालक सुरक्षित, पुलिस ने क्रेन से निकाली।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत तिलपता गोल चक्कर के समीप तेज रफ्तार कार एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि कार चालक को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बाहर निकल गया।

    घटना दो दिन पहले की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार गोल चक्कर से दादरी की ओर तेज गति से जा रही थी। तभी अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने कार अचानक मोड़ दी।

    इससे चालक से अनियंत्रित कार सड़क किनारे करीब 4 फीट गहरे निर्माणाधीन नाले में जा गिरी। आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों की मदद से चालक बाहर निकाला गया। हादसे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से नाले में फंसी कार को बाहर निकलवाया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जांच अधिकारी एवं तिलपता चौकी प्रभारी रितिक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

    सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। चालक की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- महिला कोच में सफर करना पड़ा महंगा, ग्रेटर नोएडा में तीन युवकों को पकड़ा, GRP ने लगाया जुर्माना

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 23 हजार लगवाकर 50 हजार कमाने का झांसा देकर ठगे 71 लाख, PM मोदी-वित्त मंत्री के नाम से जीता भरोसा

    खबरें और भी