ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी, 174 एकड़ में बनेगा हाई-टेक लॉजिस्टिक पार्क, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
दुबई की डीपी वर्ल्ड ने ग्रेटर नोएडा के कप्पा दो सेक्टर में प्रस्तावित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए सबसे ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में डीपी वर्ल्ड बनाएगी मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क 1200 करोड़ का निवेश। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
डीपी वर्ल्ड ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की बोली जीती।
₹1200 करोड़ से अधिक का निवेश, 5000 रोजगार सृजित होंगे।
आधुनिक वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, कंटेनर टर्मिनल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कप्पा दो सेक्टर में प्रस्तावित मल्टी मॉडल लाजिस्टिक पार्क के लिए दुबई की डीपी वर्ल्ड से जमीन की सबसे ऊंची बोली लगाई है। जमीन की रेस में अदाणी समूह भी शामिल था। कंपनी ने 15180 रुपये प्रति वर्गमीटर की बोली लगाकर नीलामी को अपने नाम किया है।
प्राधिकरण ने जमीन की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 11,000 रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया था। कैबिनेट से स्वीकृति के बाद कंपनी को प्राधिकरण आवंटन पत्र जारी करेगा। परियोजना में पांच हजार लोगों के लिए राेजगार सृजन का अनुमान है।
परियोजना में 1200 करोड़ से अधिक का निवेश अनुमानित
बोड़ाकी में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के साथ ही मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क परियोजना प्रस्तावित है। इसे 174.12 एकड़ में विकसित किया जाएगा। परियोजना में 1200 करोड़ से अधिक का निवेश अनुमानित है। प्राधिकरण ने परियोजना के विकास के लिए जमीन की नीलामी की थी।
इसमें दुबई की डीपी वर्ल्ड कंपनी ने 15180 रुपये प्रति वर्गमीटर को बोली लगाकर नीलामी को अपने नाम कर लिया। इस रेस मेंं अदाणी समूह समेत कुल तीन कंपनियों शामिल थीं। एक हजार करोड़ से अधिक की परियोजना होने के नाते प्रदेश सरकार की नीति के तहत परियोजना के नियम, शर्तों और ब्रोशर को पहले ही प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।
जमीन आवंटन की आगे की प्रक्रिया शासन स्तर पर पूरी
जमीन आवंटन की आगे की प्रक्रिया शासन स्तर पर पूरी होगी। उच्चस्तरीय समिति से स्वीकृति के बाद इसे प्रदेश कैबिनेट की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। इसके बाद कंपनी को जमीन आवंटन होगा। तय शर्तों के तहत कंपनी को सात साल की तय समय सीमा में परियोजना को पूरा करना होगा।
तीन साल में कम से कम 40 प्रतिशत काम पूरा करना होगा। आधुनिक वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज, कंटेनर टर्मिनल, मशीनीकृत कार्गो हैंडलिंग और कस्टम क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं विकसित की जाएगी। विभिन्न प्रकार के माल को एक स्थान पर भंडारण, कंटेनरों के जरिये आगे भेजा जाएगा।
मल्टी मॉडल लाजिस्टिक पार्क सड़क और रेल दोनों से जुड़ा होने है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी का भी इसे लाभ मिलेगा। इससे सीधा फायदा उद्यमियों को होगा। उनके लिए माल की ढुलाई सस्ती और सुगम होगी।
मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क से लॉजिस्टिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। रोजगार सृजन के साथ माल परिवहन और भंडारण केंद्र विकसित होगा। - सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ
यह भी पढ़ें- YEIDA की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को मिलेगी निर्बाध बिजली, 220 केवी सब स्टेशन के साथ बनेंगी तीन लाइन
