विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छार के जल्‍द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुकतीर्थ में हुई विशेष गंगा आरती

By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 04 Oct 2026 08:49 PM (IST)

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान के 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जज्बे ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में मुख्य घाट पर विशेष गंगा आरती और इंसेट में कैप्टन स्मित मच्छार का फाइल फोटो।

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में मुख्य घाट पर विशेष गंगा आरती और इंसेट में कैप्टन स्मित मच्छार का फाइल फोटो।

HighLights

  1. मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में कैप्टन स्मित के जज्बे को नमन किया गया।

  2. कैप्टन के धैर्य, सूझबूझ और कर्तव्य परायणता को लोगों ने सराहा।

संवाद सूत्र, भोपा (मुजफ्फरनगर)। संकट की घड़ी में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए फ्लाई दुबई की उड़ान के 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जज्बे को पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में नमन किया गया।

रविवार शाम मोक्षदायिनी मां गंगा के मुख्य घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया। पंडित अंकित शुक्ला, विशाल व नारायण ने गंगा आरती में कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान घाट पर पूरा वातावरण 'गंगा मैया की जय' और कैप्टन के जयघोष से गूंज उठा। कनक भवन के आचार्य अंकज भारद्वाज ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कैप्टन स्मित ने जिस धैर्य, सूझबूझ और कर्तव्य परायणता का परिचय दिया, वह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखकर सैकड़ों परिवारों को उजड़ने से बचा लिया।

मेरठ से आए श्रद्धालु प्रवीण कुमार ने कहा कि संकट के समय यात्रियों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देना ही सच्चे पायलट की पहचान है। कैप्टन का यह कार्य देश के लिए गौरव की बात है।
श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने कहा कि ऐसे साहसी लोगों का सम्मान समाज में सेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। शुकतीर्थ की इस पावन धरा से गंगा आरती के माध्यम से उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की हनुमद्धाम में की गई कामना, यहां है 77 फुट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में हो चुका है विशेष अनुष्ठान

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में पिछले दिनों विशेष अनुष्ठान के साथ ललिता घाट और नमो घाट की गंगा आरती हो चुकी है। धाम में 21 शास्त्रियों ने कुशा-जल से रुद्राभिषेक व 11 शास्त्रियों ने एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप कर बाबा विश्वनाथ से कैप्टन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

यह भी पढ़ें- गंगा तट पर गूंजी कैप्टन स्मित मच्छार की गौरव गाथा, 'छोटी काशी' में गंगा आरती के दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

इसी के साथ लखीमपुर में खुटार मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक यज्ञ में भी जांबाज कैप्टन कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।