Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

    Updated: Sun, 03 May 2026 04:51 AM (IST)

    खतौली-फलावदा रोड पर एक दर्दनाक हादसे में ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    खतौली में कैलावड़ा कांटे के पास ट्राली लगाकर जाम किया गया रास्ता।

    खतौली में कैलावड़ा कांटे के पास ट्राली लगाकर जाम किया गया रास्ता।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण, मुजफ्फरनगर। खतौली-फलावदा रोड पर कैलावड़ा कलां गांव के निकट ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दंपति समेत उनके पुत्र की कुचलकर मौत हो गई। पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि महिला की मेरठ मेेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

    इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर जमा लगा दिया। आरोपित ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई समेत पीड़ित स्वजन को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें जाम खोलने के लिए मनाया, लेकिन वह कार्रवाई की जिद पर अड़े थे।

    शनिवार की सायंकाल चार बजे खतौली थाना के गांव छछरपुर निवासी 30 वर्षीय सोनू अपने 60 वर्षीय पिता राजकुमार व मां महेंद्री के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ के कस्बा फलावदा में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे।

    75438851

    बाइक सोनू चला रहा था, जिसने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही तीनों खतौली-फलावदा मार्ग पर गांव कैलावड़ा के निकट पहुंचे तो फलावदा की ओर से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर सवार तीनों सड़क पर गिर गए।

    इनमें सोनू और राजकुमार के ऊपर को ट्रॉली का पहिया उतर गया। जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेंद्री के दोनों पैर कुचल गए। जिसे गंभीर हालत में खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां लगभग तीन घंटे बाद शाम सात बजे महिला की भी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    दंपति समेत पुत्र की मौत होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने खतौली-फलावदा मार्ग पर छछरपुर गांव के बाहर के जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपित ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

    जाम लगाने पर सीओ रूपाली राय, इंस्पेक्टर दिनेशचंद बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़ गए। स्वजन ने बताया कि राजकुमार के पास चार बीघा भूमि है, जबकि उसके दो पुत्र थे।

    बड़े पुत्र अंकित की सृपदंश से मौत हो गई थी। इसके चलते अंकित की पत्नी का विवाह सोनू से करा दिया गया था। उधर, आरोपित चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है।

    इंस्पेक्टर दिनेश चंद बघेल ने बताया कि आरोपित ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कराई जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। स्वजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

    वहीं एसडीएम ललित कुमार मिश्रा, सीओ रूपाली राव भी मौके पर पहुंचे। ग्रामणों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, दो बच्चों की पढ़ाई खर्च और आरोपित ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम ने उचित सहायता का आश्वासन दिया है।

    यह भी पढ़ें- मथुरा में दर्दनाक हादसा, सीमेंट की बोरी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर महिला की मौत