मथुरा में दर्दनाक हादसा, सीमेंट की बोरी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आकर महिला की मौत
मथुरा के फरह कस्बे में रेलवे फाटक के पास सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से 52 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद जब्त की गई ट्रैक्टर ट्रॉली।
संवाद सूत्र, फरह (मथुरा)। कस्बा स्थित रेलवे फाटक के समीप सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से 52 वर्षीय एक महिला की मृत्यु हो गई।
रतन देवी निवासी नगला विष्णु खेरागढ़ आगरा शनिवार दोपहर 12 बजे अपने दिव्यांग बेटे हरिदास के साथ बाइक पर बैठकर हरियाणा के सोहना गांव जा रही थी।
जहां उनके दो पुत्र कप्तान सिंह और गौतम सिंह मार्बल पत्थर लगाने का कार्य करते हैं। फरह कस्बा स्थित रेलवे फाटक के समीप पीछे से आ रहे सीमेंट की बोरियों से भरे ट्रॉली ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
इससे बाइक पर बैठी महिला उछल कर सड़क पर गिर गई और गिरते ही वह सीमेंट से भरे ट्रॉली के टायर के नीचे आ गईं।
उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है। फरह थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।