Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में आधी रात तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 11:40 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरनगर में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गश्त के दौरान संदिग्ध को रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश शाहनवाज के प ...और पढ़ें

    खतौली में सफेदा रोड पर शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पकड़ कर ले जाती पुलिस

    खतौली में सफेदा रोड पर शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पकड़ कर ले जाती पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण, मुजफ्फरनगर। सफेदा रोड पर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश चोरी का आरोपित था।

    इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि शुक्रवार की रात थाना पुलिस के साथ सफेदा रोड पर रात्रि गश्त कर रही है। ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध को खड़े देखा तो उसे चेकिंग के लिए रूकने को कहा। इस पर वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की।

    जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से शाहनवाज पुत्र नुरूद्दीन उर्फ मोइनुद्दीन समौली थाना दौराला हाल पता फतेलापुर लिसाड़ी गेट मेरठ घायल हो गया। उसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बदमाश ने अपने साथियों के साथ आवास-विकास कॉलोनी में शिक्षक कुलदीप शर्मा के मकान में चोरी की थी। बदमाश से चोरी की दो पाजेब, 15 हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने बताया कि बदमाश पर करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। उसका अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। बदमाश वारदात करने की फिराक में खड़ा था। पुलिस हाल ही में एक साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें- अवैध हथियार सप्लाई मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर में मारा छापा, तीन आरोपी पकड़े