Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध हथियार सप्लाई मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर में मारा छापा, तीन आरोपी पकड़े

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 11:28 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर के औरंगाबाद में अवैध हथियार सप्लाई के मामले में छापेमारी की। एक आरोपी की निशानदेही पर तीन युवकों को हिरासत में ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, बुलंदशहर। अवैध हथियार सप्लाई करने के प्रकरण में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार रात औरंगाबाद क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने एक अभियुक्त की निशानदेही पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

    उनसे अवैध हथियार बरामद करने की भी सूचना मिली है। दिल्ली पुलिस तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। गुरुवार की रात दो गाड़ियों में सवार होकर आई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम औरंगाबाद के मोहल्ला अजीजाबाद निवासी एक अभियुक्त को साथ लेकर अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने वालों की तलाश में यहां पहुंची।

    टीम ने औरंगाबाद थाने में आमद दर्ज कराई और स्थानीय पुलिस को अपने साथ ले लिया। बताया जाता है कि औरंगाबाद पवसरा मार्ग स्थित एक डेयरी के पास से पिस्टल की सप्लाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। उनसे दो पिस्टल बरामद हुई है।

    पुलिस ने नगर के कई इलाकों में युवकों के यहां भी दबिश दी। लेकिन वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके है। क्राइम ब्रांच की टीम तीनों को रात में ही अपने साथ ले गई है। पुलिस तीनों से पूछताछ में जुटी हुई है।

    दिल्ली पुलिस के एसीपी राजपाल सिंह डबास ने औरंगाबाद से पकड़े गए युवकों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली है। औरंगाबाद थाना प्रभारी रामनारायण सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पहले डेटिंग APP पर की दोस्ती, फिर होटल बुलाकर आरोपियों ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो, ऐंठे ₹35 हजार