मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गैंगस्टर घायल, आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज
मुजफ्फरनगर के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। रायपुर नंगली अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोकने पर उसने फा ...और पढ़ें
-1774544115493_m.webp)
रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली अंडरपास पुल के नीचे मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जागरण, मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव रायपुर नंगली अंडरपास पुल के नीचे गुरुवार को पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को थाना पुलिस के साथ दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव रायपुर नंगली अंडरपास पुल के नीचे चेेकिंग कर रहे थे,तभी बाइक पर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया।
इस पर उसने बाइक को गंग नहर पटरी खतौली की ओर दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक तीव्र गति होने के कारण असंतुलित होकर गिर गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में इंतजार उर्फ मोटा पुत्र इरफान उर्फ फांडे गांव भनवाड़ा थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे दबोच लिया गया।
घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदमाश के पास तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। बदमाश गैंगस्टर में वांछित था। बदमाश पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।